March 9, 2026 05:58:11 pm

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संवेदना फाउंडेशन ने किया महिला सम्मान समारोह, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

Loading

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संवेदना फाउंडेशन ने किया महिला सम्मान समारोह, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

रिपोर्ट सलीम अहमद

tahalka1news

रामनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर रामनगर के ग्राम हिम्मतपुर डोटियाल में संवेदना फाउंडेशन की ओर से महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के अधिकारों को लेकर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिलाओं के अधिकारों, उनके सामाजिक योगदान और सशक्तिकरण की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में हिम्मतपुर डोटियाल स्थित चाणक्य लर्निंग एकेडमी की प्रधानाचार्या चारू पांडेय को सम्मानित किया गया। पंचायत प्रतिनिधि के रूप में मालधन चौड़ के आनंद नगर की प्रधान अंजू देवी तथा हिम्मतपुर डोटियाल की ग्राम प्रधान पुष्पा देवी को सम्मान दिया गया। वहीं अभिनय और संगीत कला के क्षेत्र में बालिका किरन कोटवाल को सम्मानित किया गया। समाजसेवा के क्षेत्र में उषा किरण, सामाजिक क्षेत्र में अंजली रावत और स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने पर रामनगर शहर की आशा कार्यकर्ता रेवती देवी को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. कमला ध्यानी और ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी संयुक्त रूप से मौजूद रहीं। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पुष्पेन्द्र सिंह नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार राहुल दर्मवाल तथा मानवाधिकार संगठन की कुमाऊं मंडल प्रभारी मालवी दुआ उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने सम्मानित महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का संचालन हल्द्वानी से आए संवेदना फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल भंडारी ने किया। इस दौरान ईडीसी अध्यक्ष धीरज रावत, आदित्य रावत, संजीव प्रकाश, तनुजा पांडेय, भूमिका मैनाली, तनु शर्मा, मनीष कुमार, प्रकाश कोटवाल, संजय मेहता, शंकर दत्त पांडेय, दीप चंद्र जोशी, ज्योति मावड़ी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

प्रमुख खबरे