February 17, 2026 05:57:57 am

संसारपुर में हजरत रियाज खान व हजरत इब्राहिम रहमतुल्ला अलैहि का सालाना उर्स अकीदत के साथ सम्पन्न, दूर-दराज़ से पहुंचे जायरीन

Loading

संसारपुर में हजरत रियाज खान व हजरत इब्राहिम रहमतुल्ला अलैहि का सालाना उर्स अकीदत के साथ सम्पन्न, दूर-दराज़ से पहुंचे जायरीन

tahalka1news

कलियर । संसारपुर में स्थित मजार हजरत रियाज खान व हजरत इबराहिम रहमतुल्ला अलैहि का सालाना उर्स बड़े ही अदब व एहतराम के साथ मनाया गया। उर्स के मौके पर क्षेत्र सहित बाहर से भी बड़ी संख्या में अकीदतमंदों और जायरीनों ने शिरकत कर दरगाह पर हाजिरी लगाई और अमन-चैन की दुआ की।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह कुरान खानी से हुई। इसके बाद प्रातः 10 बजे मजार शरीफ का गुस्ल व खत्म ख्वाजगान कराया गया। नमाज जोहर के बाद मजार पर अकीदतमंदों द्वारा चादर पेश की गई। पूरे माहौल में रूहानी फिजा और इबादत का माहौल बना रहा।

नमाज-ए-मगरिब के बाद लंगर तकसीम किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। नमाज-ए-इशा के बाद खत्म शरीफ और महफिल-ए-शमा (कव्वाली) का आयोजन हुआ, जिसमें सूफियाना कलाम ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अगले दिन सुबह 10 बजे कुल शरीफ व सामूहिक दुआ के साथ उर्स का समापन हुआ।

उर्स में विशेष रूप से सज्जादानशीन दरगाह खानगाह संसारपुर पीर शैराज खान, आबाद, सूफी खुशीद, सूफी इकराम,सिकरोड़े सूफी मुजाहिद साहब, सूफी मुद्‌दसिर, जब्बार, प्रधान नाजीम, प्रधान आजम, शेरखान राव ,शहावाज, सलमान, काला, शादाब, अली खान, दिलशाद, सूफी रफीक शाह सहित अन्य गणमान्य लोग मुख्य रूप से शामिल हुए।
उर्स के अवसर पर क्षेत्र की खुशहाली, भाईचारे और देश में अमन-शांति की दुआ की गई। कार्यक्रम शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

प्रमुख खबरे