February 4, 2026 11:25:01 am

ज्वालापुर के कोटा मुरादनगर में लगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविर

Loading

ज्वालापुर के कोटा मुरादनगर में लगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविर

मौके पर 50 शिकायतों का निस्तारण, सभी विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

tahalka1news

ज्वालापुर।ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटा मुरादनगर में मुख्यमंत्री द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत एक बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसडीएम जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।

राज्य आपदा एवं पुनर्वास राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला ने बताया कि शिविर में लगभग 50 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का तत्काल निस्तारण कर दिया गया। कुछ शिकायतें अवैध अतिक्रमण से संबंधित थीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

भाजपा नेता भूप सिंह ने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित इस बहुउद्देश्यीय सेवा शिविर में जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और मौके पर ही समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में पुनः भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी।

शिविर में यूपीसीएल के अधिकारियों को बिजली से जुड़ी समस्याएं बताई गईं, वहीं जल विभाग को खराब नल, टंकी और पाइपलाइन लीकेज की शिकायतें दी गईं, जिनका तत्काल निस्तारण कराया गया।
समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धा पेंशन से संबंधित समस्याओं का समाधान करते हुए मौके पर ही फॉर्म भरवाए गए। इसके साथ ही आधार कार्ड सुधार के लिए भी शिविर में केंद्र लगाए गए।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती उषा,बीडीओ बहादराबाद,जिला मंत्री रेशु चौहान,जिला मंत्री भूप सिंह,कार्यक्रम संयोजक प्रधान निर्मल सरदार जी,दीपेंद्र चौधरी,अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष तेलूराम प्रधान,ज्वालापुर पश्चिम मंडल अध्यक्ष श्रीमती रीता सैनी,आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,मनोज गौतम,अंशुल कुमार, डॉ. नवीन सैनी सहित भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरे