ऑपरेशन मुस्कान: कलियर पुलिस की मेहनत लाई रंग,मायानगरी मुंबई से बरामद किया उर्स में खोया 9 वर्षीय मासूम
![]()
ऑपरेशन मुस्कान: कलियर पुलिस की मेहनत लाई रंग,मायानगरी मुंबई से बरामद किया उर्स में खोया 9 वर्षीय मासूम
tahalka1news
कलियर । पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक नामुमकिन से दिखने वाले केस को सुलझा लिया है। उर्स मेले के दौरान लापता हुए 9 वर्षीय मासूम फैजान को पुलिस ने 4 महीने की कड़ी मशक्कत के बाद मुंबई (मायानगरी) से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया।
क्या था पूरा मामला?
बीते 17 अगस्त 2025 को मेरठ निवासी मोहम्मद नूर अपने परिवार और 9 वर्षीय पुत्र फैजान के साथ पिरान कलियर दरगाह में जियारत के लिए आए थे। इसी दौरान फैजान अचानक भीड़ में लापता हो गया। काफी तलाश के बाद जब बच्चा नहीं मिला, तो थाना पिरान कलियर में मु0अ0सं0 239/2025 धारा 137(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस की अथक जांच और तकनीकी प्रयास:
कलियर थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में विवेचक सूरज सिंह नेगी ने बालक की तलाश के लिए एक व्यापक अभियान चलाया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने से लेकर सोशल मीडिया, वॉट्सऐप ग्रुप्स, DCRB, SCRB और दूरदर्शन तक का सहारा लिया। जब परिजनों ने उम्मीद छोड़ दी थी, तब कलियर पुलिस की टीम ने देश के विभिन्न अनाथालयों और शेल्टर होम्स से संपर्क साधा।
मुंबई में मिली कामयाबी:
सटीक पतारसी और सुराग रसी के आधार पर पुलिस टीम मुंबई पहुँची। वहां ‘बी.जे. होम फॉर चिल्ड्रन, माटुंगा’ में बालक की शिनाख्त हुई। पूछताछ में मासूम ने बताया कि मेले में चप्पल खो जाने के कारण वह पिता की डांट से डर गया था और गलती से ट्रेन में बैठकर मुंबई पहुँच गया।
परिजनों ने जताया आभार:
4 महीने बाद अपने कलेजे के टुकड़े को सही-सलामत देखकर पिता मोहम्मद नूर की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने रुंधे गले से हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस के इस नेक कार्य ने उनका जीवन दोबारा खुशियों से भर दिया है।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ,अपर उप निरीक्षक सूरज सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल कुम्पाल तोमर, कांस्टेबल जितेन्द्र रावत, कांस्टेबल भादूराम आदि सामिल रहे।

कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना
ब्रेकिंग::दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो-कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत