ड्रग इंस्पेक्टर का बड़ा एक्शन, 6 मेडिकल स्टोर सील, एक पर बिक्री प्रतिबंध
![]()
ड्रग इंस्पेक्टर का बड़ा एक्शन, 6 मेडिकल स्टोर सील, एक पर बिक्री प्रतिबंध
tahalka1news
कलियर । जनपद हरिद्वार के सुल्तानपुर एवं लक्सर क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए ड्रग विभाग ने सख्त रुख अपनाया है।
शुक्रवार को ड्रग इंस्पेक्टर मेघा द्वारा दोनों क्षेत्रों में दर्जनों मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया, जिससे मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया।
ड्रग इंस्पेक्टर मेघा ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से दवाओं की अवैध बिक्री, नियमों की अनदेखी एवं संचालन में अनियमितताओं की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर यह विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया।
निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि कुछ मेडिकल स्टोर संचालक निरीक्षण की भनक लगते ही अपने स्टोर बंद कर मौके से फरार हो गए। ऐसे मामलों में विभाग ने सख्ती दिखाते हुए लगभग 06 मेडिकल स्टोरों को ताला बंद करा दिया। वहीं लक्सर क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर के क्रय-विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।
ड्रग इंस्पेक्टर ने स्पष्ट किया कि संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक विभागीय जांच एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद ही अपने स्टोर पुनः खोल सकेंगे। उन्होंने सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में एक्सपायरी दवाओं का भंडारण या विक्रय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में निरीक्षण के दौरान यदि नियमों का उल्लंघन या एक्सपायरी दवाइयों की बिक्री पाई गई, तो संबंधित के खिलाफ औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।ड्रग विभाग ने स्पष्ट किया है कि आमजन को सुरक्षित, मानक और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार