January 20, 2026 03:27:29 am

कलियर पुलिस ने हत्या के प्रयास का तीन पर किया मुकदमा दर्ज,तीनो हमलावर गिरफ्तार

Loading

कलियर पुलिस ने हत्या के प्रयास का तीन पर किया मुकदमा दर्ज,तीनो हमलावर गिरफ्तार

tahalka1news

कलियर । कलियर क्षेत्र में हुई हत्या के प्रयास की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में की गई, जिसमें मुखबिर तंत्र और सीसीटीवी फुटेज की अहम भूमिका रही।

दिनांक 21 दिसंबर 2025 को वादी मुकदमा श्री मोहम्मद कासीफ पुत्र श्री इरशाद खान, निवासी ग्राम सिकरौढ़ा, थाना भगवानपुर, जिला हरिद्वार द्वारा थाना पिरान कलियर में तहरीर दी गई। तहरीर में बताया गया कि 19 दिसंबर 2025 की रात्रि वह अपने भाई आकिफ पुत्र इरशाद के साथ पिरान कलियर स्थित दुकान बंद कर एक्टिवा से घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों ग्राम सोहलपुर के पास पहुँचे, तीन अज्ञात युवकों ने उनकी एक्टिवा रोककर एकराय होकर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।

हमले में वादी मोहम्मद कासीफ किसी तरह अपनी जान बचाकर पास के गाँव पहुँच गया, जबकि उसका भाई आकिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई।
थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए। थाना पिरान कलियर पर मु0अ0सं0 359/2025, धारा 109(1), 115(2), 126(2) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना का जिम्मा उप निरीक्षक शहजाद अली को सौंपा गया।
विवेचक द्वारा सक्रिय मुखबिर तंत्र और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर 22 दिसंबर 2025 को तीनो अभियुक्तों अरुण पुत्र कुरड़ी (उम्र 21 वर्ष),अजय पुत्र कुरड़ी (उम्र 20 वर्ष),अंकित पुत्र सुशील (उम्र 23 वर्ष),निवासी ग्राम सोहलपुर, थाना पिरान कलियर को बेड़पुर चौक से धनौरी रोड पर फरार होने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।तीनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में उप कारागार रुड़की भेज दिया गया।

पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार, उप निरीक्षक शहजाद अली, कांस्टेबल राहुल चौहान, भूपेन्द्र सिंह, फुरकान अहमद आदि सामिल रहे।

प्रमुख खबरे