श्री ओम विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स मीट–2025 का भव्य समापन, विद्यार्थियों ने दिखाया खेल कौशल और अनुशासन
![]()
श्री ओम विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स मीट–2025 का भव्य समापन, विद्यार्थियों ने दिखाया खेल कौशल और अनुशासन
tahalka1news
कलियर । श्री ओम विश्वविद्यालय में आयोजित खेल सप्ताह (स्पोर्ट्स मीट–2025) का समापन दिनांक 20 दिसंबर 2025 को अत्यंत उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ सम्पन्न हुआ।

खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री मुनीश सैनी जी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी गणमान्य अधिकारी, अध्यापकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

स्पोर्ट्स मीट के अंतर्गत क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, खो-खो, रेस, कैरम, लूडो, शतरंज एवं रंगोली जैसी विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. ललित नारायण मिश्रा (मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार) एवं कुलाधिपति श्री मुनीश सैनी जी द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विभिन्न खेलों में विजेता टीम इस प्रकार रही
क्रिकेट: फार्मेसी, वॉलीबॉल: फार्मेसी, कबड्डी: बीएएमएस, बैडमिंटन: बीएएमएस, कैरम: बीएएमएस, लूडो: फार्मेसी, शतरंज: बीएएमएस, रंगोली: बीएएमएस, खो-खो: बीएएमएस।

मुख्य अतिथि डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, दूरदर्शी सोच एवं नेतृत्व क्षमता को सशक्त बनाती हैं। उन्होंने श्री ओम विश्वविद्यालय को शिक्षा, नवाचार और सामाजिक उत्थान का उत्कृष्ट केंद्र बताया।
कुलाधिपति श्री मुनीश सैनी जी ने कहा कि खेल सप्ताह का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना है। यह विश्वविद्यालय युवाओं को आत्मनिर्भर एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान करने की दिशा में सतत प्रयासरत है।
कुलपति प्रो. एस.पी. पांडे जी ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, नेतृत्व और सामूहिकता का विकास करते हैं।
इस आयोजन को सफल बनाने में कमेटी अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार झा, संयोजक डॉ. विजय सिंह एवं समस्त आयोजन समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार