कार्रवाई:नशा तस्कर इनाम अली 07.88 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार
![]()
कार्रवाई:नशा तस्कर इनाम अली 07.88 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार
tahalka1news
देहरादून । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह देहरादून के निर्देशों पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सहसपुर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान पौंधा नदी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर इनाम अली पुत्र इस्लाम, निवासी वार्ड नंबर 2, मस्जिद के पास, सहसपुर देहरादून को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त इनाम अली स्कूटी संख्या UK-07-FE-9835 पर सवार होकर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा था। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 07.88 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी बाज़ार कीमत लगभग 2 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त जल्दी पैसा कमाने के लालच में नशे के कारोबार में जुड़ गया था। पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज कर लिया है।
दून पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि नशे के व्यापार में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। पुलिस टीम इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

ऑपरेशन प्रहार’ का असर: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते 21 लोगों पर पुलिस की कार्रवाई”
ऑपरेशन प्रहार: देह व्यापार मामले में फरार महिला वारंटी गिरफ्तार, कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई”
तमंचे की नोक पर दहशत फैलाने वाले दो शातिर गिरफ्तार
24 घंटे में चोरी का खुलासा: सूने घर में चोरी करने वाले शातिर चोर को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार,एसपी देहात रुड़की शेखर चंद्र सुयाल ने किया मामले का खुलासा
तमंचे की नोक पर लूट करने वाले गैंग का पर्दाफाश, SSP मंजुनाथ टीसी की सख्ती का असर