कलियर पुलिस की बड़ी सफलता-एक लाख पचास हजार की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
![]()
कलियर पुलिस की बड़ी सफलता-एक लाख पचास हजार की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
tahalka1news
कलियर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में नशामुक्त देवभूमि-2025 अभियान के अंतर्गत पिरान कलियर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध स्मैक बरामद की, जिसकी कीमत लगभग एक लाख पचास हजार रुपये आंकी गई है।पुलिस के अनुसार, 25 नवम्बर को नहर पटरी क्षेत्र से हसीन पुत्र रहिस निवासी कलियर, जिला हरिद्वार (उम्र 27 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह खुद भी नशा करता है और कभी-कभी मुनाफे के लिए स्मैक की छोटी मात्रा बेच देता है।पिरान कलियर थाना पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 330/25 पंजीकृत किया है। गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त:हसीन पुत्र रहिस, निवासी कलियर, थाना कलियर, जिला हरिद्वार, उम्र 27 वर्ष।बरामदगी:4.90 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत लगभग ₹1,50,000)।
पुलिस टीम:अ.उ.नि. सूरज नेगी,का. प्रकाश मनराल,का. सुनील कुमार,का. इमरान अली आदि सामिल रहे।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार