युवती का शोषण कर रचा गुमशुदगी का ड्रामा, खानपुर पुलिस ने मिनटों में खोली पोल, आरोपी अमित गिरफ्तार
![]()
युवती का शोषण कर रचा गुमशुदगी का ड्रामा, खानपुर पुलिस ने मिनटों में खोली पोल, आरोपी अमित गिरफ्तार
tahalka1news
रुड़की । आपराधिक कृत्य को छिपाने और पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद के गुमशुदा होने का झूठा नाटक करने वाले एक आरोपी को खानपुर पुलिस ने साइबर तकनीक और तेज जांच के दम पर आरोपी अमित पुत्र बरफान, निवासी दल्लावाला, आयु 29 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अपराध करके ‘पीड़ित’ बनने की थी चाल
खानपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बताया है कि आरोपी अमित के परिजनों ने दिनांक 07/11/2025 को थाना खानपुर में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। हालांकि, पुलिस की जांच में जल्द ही यह चौंकाने वाला सच सामने आया कि अमित ने एक लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ अशोभनीय कृत्य कर उसकी आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर ली थी।पीड़िता ने थाना खानपुर में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी अमित लगातार उस वीडियो के आधार पर उसे डरा-धमका रहा था और उसका शारीरिक एवं मानसिक शोषण कर रहा था। पीड़िता ने स्पष्ट आरोप लगाया कि अभियुक्त ने उसकी कमजोर स्थिति का फायदा उठाकर यह घिनौना कृत्य किया।
सच छिपाने की कोशिश हुई नाकाम
जैसे ही यह गंभीर अपराध पुलिस के सामने आया, अपराधी अमित जानबूझकर फरार हो गया और गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपनी गुमशुदगी का झूठा जाल बुना। खानपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित कीं।
पुलिस टीमों ने साइबर तकनीक, मानवीय संसाधन और मुखबिर तंत्र का प्रभावी उपयोग करते हुए आरोपी की हर चाल को नाकाम कर दिया। पुलिस की पैनी निगाहों से अमित ज्यादा देर तक नहीं बच सका। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

25 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, उत्तराखंड STF पश्चिम बंगाल से खींच लाई दोनो शातिरो को
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्रवाई, 4.62 लाख रुपये की स्मैक बरामद
राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदाग्नि और विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ अध्यक्षों को वितरित की गई वोटर लिस्ट व किट
कलियर पुलिस का सख्त एक्शन: नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने वाले मेघराज व महावीर गिरफ्तार,भेजे जेल
बिग ब्रेकिंग::कलियर में बड़ा सड़क हादसा: यूपी नंबर की स्कॉर्पियो ने राहगीरों को रौंदा, कई घायल