हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर बाइक चोर गैंग बेनकाब, 08 मोटरसाइकिलें बरामद,दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार
![]()
हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर बाइक चोर गैंग बेनकाब, 08 मोटरसाइकिलें बरामद,दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार
tahalka1news
हरिद्वार । कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बाइक चोरी की वारदातों में शामिल एक शातिर गैंग का खुलासा किया है। गैंग के दो सक्रिय सदस्यों—मुराद पुत्र मुर्तजीम निवासी गाडोवाली थाना पथरी और अमित पुत्र मोहर सिंह निवासी पीपली थाना लक्सर—को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से 08 चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं।
खंडहर में बना रखा था चोरी की मोटरसाइकिलों का अड्डा
दोनों आरोपी नशे की लत और आवारागर्दी में लिप्त रहते थे। चोरी की गई मोटरसाइकिलों को छिपाने के लिए उन्होंने एक सुनसान पड़े खंडहर को अड्डा बना रखा था, जहां से पुलिस ने वाहनों को सुरक्षित बरामद किया।
डिजिटल सर्विलांस + मैनुअल पुलिसिंग = बड़ी सफलता
पुलिस टीम ने आधुनिक डिजिटल तकनीकों और मैनुअल पुलिसिंग का बेहतरीन संयोजन करते हुए गैंग की गतिविधियों पर नज़र रखी। लगातार निगरानी और सटीक इनपुट्स की मदद से इन्हें गिरफ्तार किया जा सका।
आरोपी मुराद का आपराधिक इतिहास:
1. मु0अ0सं0 114/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस (कोतवाली ज्वालापुर)
2. मु0अ0सं0 188/19 धारा 379/411/34 भादवि (कोतवाली ज्वालापुर)
3. मु0अ0सं0 189/19 धारा 379/411/34 भादवि (कोतवाली ज्वालापुर)
4. मु0अ0सं0 63/24 धारा 379/411 भादवि (थाना कनखल)
5. मु0अ0सं0 253/24 धारा 379/411 भादवि (कोतवाली लक्सर)
6. मु0अ0सं0 167/19 धारा 379/411 भादवि (थाना पथरी)
7. मु0अ0सं0 188/19 धारा 379/411/34 भादवि (कोतवाली ज्वालापुर)
8. मु0अ0सं0 427/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस (थाना बहादराबाद)
9. मु0अ0सं0 889/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस (कोतवाली लक्सर)
10. मु0अ0सं0 956/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस (कोतवाली लक्सर)
11. मु0अ0सं0 1063/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस (कोतवाली लक्सर)
12. मु0अ0सं0 1150/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस (कोतवाली लक्सर)
13. मु0अ0सं0 1152/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस (कोतवाली लक्सर)
आरोपी अमित का आपराधिक इतिहास:
1. मु0अ0सं0 73/23 धारा 379/411 भादवि
2. मु0अ0सं0 889/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस (कोतवाली लक्सर)
3. मु0अ0सं0 956/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस (कोतवाली लक्सर)
4. मु0अ0सं0 1063/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस (कोतवाली लक्सर)
5. मु0अ0सं0 1150/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस (कोतवाली लक्सर)
6. मु0अ0सं0 1152/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस (कोतवाली लक्सर)
7. मु0अ0सं0 427/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस (थाना बहादराबाद)
पुलिस की अगली कार्रवाई
दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही दर्जनों मुकदमे पंजीकृत हैं और ये कई बार जेल जा चुके हैं। पुलिस अब इनकी गतिविधियों पर और कड़ी निगरानी रखेगी तथा गैंग में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश भी जारी है।

25 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, उत्तराखंड STF पश्चिम बंगाल से खींच लाई दोनो शातिरो को
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्रवाई, 4.62 लाख रुपये की स्मैक बरामद
राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदाग्नि और विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ अध्यक्षों को वितरित की गई वोटर लिस्ट व किट
कलियर पुलिस का सख्त एक्शन: नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने वाले मेघराज व महावीर गिरफ्तार,भेजे जेल
बिग ब्रेकिंग::कलियर में बड़ा सड़क हादसा: यूपी नंबर की स्कॉर्पियो ने राहगीरों को रौंदा, कई घायल