कलियर पुलिस ने अवैध चाकु के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
![]()
कलियर पुलिस ने अवैध चाकु के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
tahalka1news
कलियर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, पिरान कलियर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कलियर पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एक अपराधी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद किया है।
चेकिंग के दौरान हुई गिरफ्तारी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात्रि को थाना कलियर क्षेत्रांतर्गत धनौरी रोड पर दोनों नहरों के बीच संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने कासिफ पुत्र इरफान (उम्र 21 वर्ष), निवासी वार्ड न. 4, पिरान कलियर को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया।
मामला दर्ज और आगे की कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपी कासिफ के विरुद्ध थाना पिरान कलियर में मु0अ0सं0 324/2025 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में कांस्टेबल प्रकाश मनराल और होमगार्ड राजेंद्र कुमार आदि सामिल रहे।

कारवाई::100 किलो भैंस वंशीय मांस के साथ रामपुर निवासी शहजाद गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
हददीपुर में खिला भाईचारे का रंग: विधायक इंजीनियर रवि बहादुर के नेतृत्व में फूलों की होली, 2027 में बदलाव का दावा
कलियर में “पेय जल जायका योजना भाजपा सरकार की देन” – मुनीश सैनी का दावा, विधायक फुरकान अहमद पर साधा निशाना
होली के मौके पर जाली नोट खपाने की थी साजिश, 19 हजार के नकली नोटो सहित मुकेश गर्ग गिरफ्तार
पुरानी गंगनहर किनारे नवजात भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप