धनौरी में कारोबारी से लॉरेंस बिश्नोई के नाम से 30 लाख की फिरौती मांगने वाले आरोपी आशीष सैनी गिरफ्तार
![]()
धनौरी में कारोबारी से लॉरेंस बिश्नोई के नाम से 30 लाख की फिरौती मांगने वाले आरोपी आशीष सैनी गिरफ्तार
tahalka1news
धनौरी । कलियर थाना क्षेत्र में एक कारोबारी रवि सैनी से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 30 लाख रुपए की रंगदारी मांगने वाले आरोपी आशीष सैनी को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि रवि सैनी को विदेश से आर्मेनिया के नंबर से धमकी भरी कॉल आई थी, जिसमें बड़ी रकम की फिरौती मांगी गई थी।पुलिस जांच में पता चला कि फोन कॉल अजय हुड्डा नामक व्यक्ति ने किया था, जो आर्मेनिया में नौकरी करता है और रोहतक के कई नंबरों से संपर्क में है। आशीष सैनी ने इस घटना में वादी रवि सैनी और उसके भाई के नंबर उपलब्ध कराए थे। आतंकी रंगदारी के इस फर्जी प्रकरण में आरोपी ने विदेश में अपने साथी के साथ मिलकर मोटी कमाई के लिए इस योजना को अंजाम दिया था।इस मौके पर कलियर थाना अध्यक्ष रविन्द्र कुमार, वरिष्ठ उप निरीक्षक बब्लू चौहान, उप निरीक्षक उपेंद्र सिंह, पुष्कर सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार आदि सामिल रहे।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार