बीडी इंटर कॉलेज भगवानपुर में राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” की 150वीं वर्षगांठ पर सामूहिक गायन
![]()
बीडी इंटर कॉलेज भगवानपुर में राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” की 150वीं वर्षगांठ पर सामूहिक गायन
प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने वंदे मातरम के इतिहास व महत्व पर किया प्रेरक वक्तव्य
tahalka1news
रुड़की । बीडी इंटर कॉलेज, भगवानपुर, हरिद्वार में आज 7 नवंबर 2025 को राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” की 150वीं वर्षगांठ बड़े उत्साह के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से “वंदे मातरम” गीत का गायन किया, जो स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा का प्रतीक है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने कहा कि जब भारत अंग्रेजों के अधीन था, तब अंग्रेजी शासन ने सरकारी समारोहों में “सरस्वती वंदना” के स्थान पर “गाड सेव द क्वीन” गाना अनिवार्य कर दिया था। जिससे बंकिम चंद्र चटर्जी को ठेस पहुंची और उन्होंने इसके विरोध स्वरूप वंदे मातरम गीत की रचना की। 150 वर्ष पहले, 7 नवंबर 1876 को यह गीत पहली बार ‘बंग दर्शन’ अखबार में प्रकाशित हुआ था।
प्रधानाचार्य ने छात्रों को बताया कि यह गीत हिंदू, मुस्लिम, सिख सभी समुदायों के लिए एकता का सूत्रधार बन गया। यह दो शब्द देशवासियों को अंग्रेजों के अत्याचारों के खिलाफ आवाज़ उठाने की ताकत देते थे। उन्होंने मातंगिनी हजारा और भीकाजी कामा जैसे स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया, जिन्होंने तिरंगा फहराने और वंदे मातरम कहने के कारण बलिदान दिया।वरिष्ठ शिक्षक रजत बहुखंडी ने बताया कि देश के महान साहित्यकार गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने 1896 के कोलकाता अधिवेशन में इस गीत को प्रस्तुत किया था। साथ ही अरविंदो घोष और अरिफ मोहम्मद खान ने इसका अंग्रेजी और उर्दू अनुवाद किया।
कार्यक्रम का संचालन कल्पना सैनी ने किया, जिन्होंने यह भी बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में वंदे मातरम गाने वाली पहली मुस्लिम महिला तैयब जी थीं। बीबीसी के एक सर्वे के अनुसार, वंदे मातरम विश्व का दूसरा सबसे लोकप्रिय गीत है।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और छात्रगण उपस्थित रहे, जिन्होंने राष्ट्रीय गीत के महत्व को समझते हुए देशभक्ति की भावना को प्रज्वलित किया।
इस अवसर पर संजय पाल, ललिता देवी,पारुल देवी, अनुदीप,सुधीर सैनी,निखिल अग्रवाल,नेत्रपाल,डॉ विजय त्यागी,अर्चना पाल,रितु वर्मा, संगीता गुप्ता,तनु सैनी,सहरीन, निधि,सैयद त्यागी,बृजमोहन, अशोक,रोहित,राजकुमार, लोकेश और महावीर सहित अन्य उपस्थित थे।

25 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, उत्तराखंड STF पश्चिम बंगाल से खींच लाई दोनो शातिरो को
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्रवाई, 4.62 लाख रुपये की स्मैक बरामद
राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदाग्नि और विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ अध्यक्षों को वितरित की गई वोटर लिस्ट व किट
कलियर पुलिस का सख्त एक्शन: नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने वाले मेघराज व महावीर गिरफ्तार,भेजे जेल
बिग ब्रेकिंग::कलियर में बड़ा सड़क हादसा: यूपी नंबर की स्कॉर्पियो ने राहगीरों को रौंदा, कई घायल