भारत विकास परिषद की एकता दिवस पर राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
![]()
भारत विकास परिषद की एकता दिवस पर राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
tahalka1news

रुड़की । बी डी इंटर कॉलेज भगवानपुर में भारत विकास परिषद की समर्पण शाखा एवं मां चूड़ामणि देवी शाखा ने मिलकर “एकता दिवस” के अवसर पर राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया।

प्रतिभागी कार्यक्रम में 10 टीमों के 100 से अधिक बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें छात्राओं ने गर्वीले रूप से अपने समर्पण और देशभक्ति का परिचय दिया।

प्रांतीय महासचिव संजय गर्ग ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर उनको श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनके दृढ़ संकल्प और देशभक्तिपूर्ण प्रयासों से ही भारत एक मजबूत और स्वतंत्र राष्ट्र बना।

उन्होंने कहा कि लौह पुरुष कहते हैं क्योंकि उन्होंने खेड़ा और बारडोली में किसानों की असहनीय आवाज़ को बुलंद किया और देश की 562 रियासतों को मिलाकर एक मजबूत भारत का निर्माण किया।

कार्यक्रम में बी डी इंटर कॉलेज भगवानपुर की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं शिवालिक गंगेज भगवानपुर ने द्वितीय और सरस्वती विद्या मंदिर भगवानपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सांत्वना पुरस्कार सी एम डी इंटर कॉलेज चुड़ियाला की छात्राओं को दिया गया।

25 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, उत्तराखंड STF पश्चिम बंगाल से खींच लाई दोनो शातिरो को
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्रवाई, 4.62 लाख रुपये की स्मैक बरामद
राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदाग्नि और विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ अध्यक्षों को वितरित की गई वोटर लिस्ट व किट
कलियर पुलिस का सख्त एक्शन: नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने वाले मेघराज व महावीर गिरफ्तार,भेजे जेल
बिग ब्रेकिंग::कलियर में बड़ा सड़क हादसा: यूपी नंबर की स्कॉर्पियो ने राहगीरों को रौंदा, कई घायल