अवैध स्मैक तस्करी में लिप्त आरिफ गिरफ्तार
![]()
अवैध स्मैक तस्करी में लिप्त आरिफ गिरफ्तार
tahalka1news
हरिद्वार । बहादराबाद थाना पुलिस ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” के तहत मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त आरिफ पुत्र कामिल को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष बहादराबाद के निर्देशन में, दिनांक 29 सितंबर 2025 को बहादराबाद पुलिस टीम ने बढ़ेढ़ी क्षेत्र में चैकिंग के दौरान नशा तस्कर आरिफ को 7.5 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद आरिफ पुत्र कामिल निवासी लादपुर कंला, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार बताया है। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए स्मैक बरामद कर आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक जगमोहन सिंह, कांस्टेबल अवनेश राणा और कांस्टेबल अंकित कुमार शामिल रहे।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार