कनखल में सनसनीखेज वारदात, 18 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुटी
![]()
कनखल में सनसनीखेज वारदात, 18 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुटी
tahalka1news
हरिद्वार । धर्मनगरी हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में रविवार देर रात हुई एक सनसनीखेज हत्या की वारदात से हड़कंप मच गया है। अज्ञात हमलावरों ने 18 वर्षीय युवक सुमित चौधरी पुत्र पप्पन को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। गोली लगने के बाद परिजन सुमित को आनन-फानन में भूमानंद अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
युवक की हत्या की सूचना मिलते ही ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा तत्काल पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से जानकारी ली।
एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया है कि पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस टीमों को लगाया गया है और जल्द ही हत्यारोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
युवक की हत्या की खबर से सुमित चौधरी के परिवार में कोहराम मच गया है। बेटे की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे की वजह क्या थी और इस वारदात को किसने अंजाम दिया है।

25 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, उत्तराखंड STF पश्चिम बंगाल से खींच लाई दोनो शातिरो को
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्रवाई, 4.62 लाख रुपये की स्मैक बरामद
राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदाग्नि और विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ अध्यक्षों को वितरित की गई वोटर लिस्ट व किट
कलियर पुलिस का सख्त एक्शन: नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने वाले मेघराज व महावीर गिरफ्तार,भेजे जेल
बिग ब्रेकिंग::कलियर में बड़ा सड़क हादसा: यूपी नंबर की स्कॉर्पियो ने राहगीरों को रौंदा, कई घायल