सफलता::NDPS एक्ट में वांछित ₹5000 के दो इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार, भेजे गए जेल
![]()
सफलता::NDPS एक्ट में वांछित ₹5000 के दो इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार, भेजे गए जेल
tahalka1news
रुड़की । रुड़की पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत वांछित चल रहे ₹5000 के दो इनामी नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार दोनों नशा तस्करों नूर आलम पुत्र दिलशाद,खुर्शीद पुत्र दिलशाद, निवासी ग्राम बुढ्ढाहेड़ी,थाना पथरी, जनपद हरिद्वार पर कोतवाली रुड़की कोतवाली में धारा 8, 22, 27(A), 60, 29 NDPS ACT मैं मुकदमा पंजीकृत हुआ था तभी उक्त आरोपी वांछित चले आ रहे थे और दोनो शातिर आरोपी लंबे समय से फरार थे। इनकी गिरफ्तारी पर ₹5000-₹5000 का इनाम घोषित किया गया था।पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार किया और सभी कानूनी औपचारिकताओं के बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने स्पष्ट किया है कि NDPS एक्ट के तहत वांछित किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। नशा तस्करी में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

25 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, उत्तराखंड STF पश्चिम बंगाल से खींच लाई दोनो शातिरो को
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्रवाई, 4.62 लाख रुपये की स्मैक बरामद
राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदाग्नि और विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ अध्यक्षों को वितरित की गई वोटर लिस्ट व किट
कलियर पुलिस का सख्त एक्शन: नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने वाले मेघराज व महावीर गिरफ्तार,भेजे जेल
बिग ब्रेकिंग::कलियर में बड़ा सड़क हादसा: यूपी नंबर की स्कॉर्पियो ने राहगीरों को रौंदा, कई घायल