राजपुरा में लाल निशान से मचा हड़कंप, पार्षद प्रीति आर्या ने कहा- एक भी ईंट तोड़ी तो होगा आर-पार का आंदोलन
![]()
राजपुरा में लाल निशान से मचा हड़कंप, पार्षद प्रीति आर्या ने कहा- एक भी ईंट तोड़ी तो होगा आर-पार का आंदोलन
tahalka1news
(हेमंत शाहू राजपुरा)
हल्द्वानी । राजपुरा क्षेत्र में नाले को चौड़ा करने के नाम पर सिंचाई विभाग द्वारा घरों पर लाल निशान लगाए जाने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है। डर और असमंजस की स्थिति में जी रहे प्रभावित परिवारों से आज स्थानीय पार्षद प्रीति आर्या और युवा नेता हेमन्त साहू ने मुलाकात की और उनका दर्द साझा किया।

पार्षद प्रीति आर्या ने मौके पर कहा कि गरीबों के सिर से छत छीनने की साजिश को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा मानसून तक कार्रवाई पर रोक लगाने के बयान को “लुभावना दिखावा” बताते हुए तीखी आलोचना की और साफ कहा कि “अगर किसी गरीब की एक भी ईंट तोड़ी गई तो सड़क से सदन तक आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।”

युवा नेता हेमन्त साहू ने सिंचाई विभाग की कार्यप्रणाली को “तानाशाही” करार दिया और कहा कि बिना पूर्व सूचना और उचित प्रक्रिया के लोगों के घरों पर निशान लगाना पूरी तरह से अन्यायपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा, “विकास के नाम पर विनाश का रास्ता नहीं अपनाया जा सकता। जनता डर के साए में है, लेकिन हम उनके साथ चट्टान की तरह खड़े हैं।”

इस मौके पर कई पीड़ित महिलाओं की आंखों में आंसू छलक पड़े। उन्होंने बताया कि बरसों की मेहनत से उन्होंने अपने घर बसाए हैं और अब उन्हें उजड़ने का डर सता रहा है।
पार्षद प्रीति आर्या ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि कोई भी कार्रवाई बिना जनता की सहमति और वैध प्रक्रिया के नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक तानाशाही को लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा।

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला अतिकुर रहमान गिरफ्तार, तीन साल से था फरार
वरिष्ठ पत्रकार राव शाहनवाज खां को नम आंखों से श्रद्धांजलि, बोले साथी—सच की कलम कभी झुकी नहीं
पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नशे के खिलाफ किया एक संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य अतिथि पहुंचे डॉक्टर सुधीर कुमार ने मेडिकल स्टोर संचालकों को किया जागरूक
वक्फ सीईओ मोहम्मद आरिफ ने दरगाह कार्मिकों संग की अहम बैठक,जायरीनो की सुविधा सर्वोपरि”
खानपुर थाना में सीएलजी सदस्यों की बैठक,रविदास जयंती शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील,धर्मेंद्र राठी थाना प्रभारी खानपुर