रुड़की के सत्यम पैलेस होटल में संचालित देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन पुरुष तीन महिला गिरफ्तार
![]()
रुड़की के सत्यम पैलेस होटल में संचालित देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन पुरुष तीन महिला गिरफ्तार
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और रुड़की पुलिस की संयुक्त टीम ने की छापेमार कार्रवाई
Tahalka1news

रुड़की । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार महोदय प्रमेन्द्र डोबाल के दिशा निर्देशन में/ पुलिस उपाधीक्षक नोडल अधिकारी ÀHTU हरिद्वार सुरेन्द्र बलूनी के पर्यवेक्षण मैं प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में रुड़की के सत्यम होटल पर छापेमार की कार्यवाही की गई है जिसमें वहां पर देह व्यापार में लिप्त 3 महिलाए और संचालक सहित 6 आरोपी गिरफ़्तार किए गए है।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के नोडल अधिकारी सुरेंद्र बलूनी ने के मुताबिक रुड़की शहर के होटलों में लगातार सूचना मिल रही थी कि यहां पर होटलों में अवैध देह व्यापार कराया जा रहा है।

सूचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल और रुड़की पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आजाद नगर चौक स्थित सत्यम पैलेस होटल में छापेमारी के दौरान पुलिस द्वारा 3 महिला और संचालक सहित 6 आरोपीयो को जिस्म फ़िरोशी में लिप्त लोगो को गिरफ़्तार किया गया पकड़े गये पुरुष के नाम (काल्पनिक नाम)अफजाल पुत्र जाहिद,मोहसिन पुत्र इब्राहिम निवासीगण लक्सर मैनेजर सचिन निवासी पठानपुरा मलकपुर चुंगी रुड़की,ज्योति,जानकी,पूजा जबकि पुलिस द्वारा संचालक सूरज एवं निशांत निवासी रुड़की जिनका संपर्क ब्रोकर ऊषा राव उर्फ संजना एवं नीरज शर्मा के साथ एक राय होकर जिस्म फरोशी का धंधा उक्त सत्यम पैलेस में पिछले तीन वर्षों से लीज पर लेकर धड़ल्ले से चला रहे थे ।

ब्रोकर ऊषा राव उर्फ संजना एवं नीरज शर्मा रुड़की क्षेत्र में देह व्यापार के धंधे में काफी सक्रिय हैं व पूर्व में भी अनैतिक देह व्यापार के अभियोग में थाना गंगनहर से जेल जा चुके हैं।टीम द्वारा मौके से आरोपियों से अनापत्ति सामग्री मोबाइल फ़ोन भी बरामद हुए है।टीम द्वारा उक्त सभी 6 आरोपियों को थाना गंगनहर लाकर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया जबकि संचालक सूरज पुत्र सत्यप्रकाश गुप्ता और उसका पार्टनर निशांत मौके से फरार हो गए है
टीम में उप निरीक्षक रखी रावत, एएसआई देवेन्द्र कुमार हेड कांस्टेबल राकेश कुमार,महिला हेड कांस्टेबल बीना गोदियाल, कांस्टेबल मुकेश कुमार, जयराज भंडारी, दीपक चन्द आदि सामिल रहे।

पुरानी गंगनहर किनारे नवजात भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप
उमेश कुमार–प्रणव सिंह विवाद पर 36 बिरादरी एकजुट, कहा – “टकराव नहीं, शांति चाहिए”
होली व रमजान को लेकर रुड़की में शांति समिति की बैठक, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने दिया सौहार्द का संदेश
रुड़की में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का काला कारोबार बेनकाब,भारी मात्रा में नशीली सामग्री बरामद,संचालक शुभम सैनी गिरफ्तार
भगवानपुर बहादराबाद हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, नागल पलुनी निवासी राइडर सावन की मौत