शर्मसार::नाबालिक चचेरी बहन से किया दुष्कर्म,पोक्सो सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार
![]()
शर्मसार::नाबालिक चचेरी बहन से किया दुष्कर्म, पोक्सो सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार
रिपोर्ट:- सलीम खान हल्द्वानी
Tahalka1news
हल्द्वानी । बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग ने अपनी ही नाबालिक चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। गौरतलब है कि बीते तीन दिन पहले घटना के समय 7 वर्षीय पीड़िता घर पर अकेली थी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे किशोर न्याय बोर्ड भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में रहने वाले 17 वर्षीय आरोपी, 7 वर्षीय पीड़िता के पड़ोस में रहता है। बताया जाता है कि रविवार को पीड़िता के परिवार के लोग कहीं गए हुए थे, और वह घर पर अकेली थी। तभी मौका पाकर चचेरा भाई उसके घर में घुस गया। और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। परिवार जब घर पहुंचा तो पीड़िता को देख उन्हें शक हुआ। पूछने पर पीड़िता ने परिजनों को सबकुछ बता दिया। जिसके बाद पीड़िता का पिता शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और पीड़िता का मेडिकल कराया।
बनभूलपुरा के कोतवाल नीरज भाकुनी ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज तर्ज कर फरार आरोपी को तलाश कर रही है जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

ऑपरेशन प्रहार’ का असर: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते 21 लोगों पर पुलिस की कार्रवाई”
ऑपरेशन प्रहार: देह व्यापार मामले में फरार महिला वारंटी गिरफ्तार, कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई”
तमंचे की नोक पर दहशत फैलाने वाले दो शातिर गिरफ्तार
24 घंटे में चोरी का खुलासा: सूने घर में चोरी करने वाले शातिर चोर को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार,एसपी देहात रुड़की शेखर चंद्र सुयाल ने किया मामले का खुलासा
तमंचे की नोक पर लूट करने वाले गैंग का पर्दाफाश, SSP मंजुनाथ टीसी की सख्ती का असर