नशा तस्करी में लिफ्ट एक स्मेक तस्कर गिरफ्तार,15 ग्राम स्मेक बरामद
![]()
नशा तस्करी में लिफ्ट एक स्मेक तस्कर गिरफ्तार,15 ग्राम स्मेक बरामद
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
भगवानपुर । भगवानपुर थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक स्मेक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 ग्राम अवैध स्मेक बरामद की है पुलिस ने गिरफ्तार स्मेक तस्कर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।
उत्तराखंड ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा, अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि नशीली दवाइयां इंजेक्शन तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा सभी कोतवाली प्रभारियों और थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया है की नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाए । इसी क्रम मे थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान सिकरोड़ा गांब से बहबलपुर जाने वाले रोड पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था चेकिंग के दौरान सामने से एक युवक आता हुआ दिखाई दिया युवक संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसको रोकने का इशारा किया पर उक्त युवक पुलिस को देखकर भागने लगा पुलिस ने दौड़कर युवक को पड़कर उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 15 ग्राम स्मैक व तराजू बरामद हुई है। गिरफ्तार युवक से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसमें अपना नाम इकराम उर्फ लालू पुत्र इस्लाम निवासी तिलपुरा थाना बेहट सहारनपुर हाल निवासी ग्राम सिकरोडा थाना भगवानपुर बताया है। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक प्रदीप चौहान,कांस्टेबल राहुल कुमार,रि0कांनि0 आसिफ अली आदि शामिल रहे।

25 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, उत्तराखंड STF पश्चिम बंगाल से खींच लाई दोनो शातिरो को
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्रवाई, 4.62 लाख रुपये की स्मैक बरामद
राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदाग्नि और विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ अध्यक्षों को वितरित की गई वोटर लिस्ट व किट
कलियर पुलिस का सख्त एक्शन: नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने वाले मेघराज व महावीर गिरफ्तार,भेजे जेल
बिग ब्रेकिंग::कलियर में बड़ा सड़क हादसा: यूपी नंबर की स्कॉर्पियो ने राहगीरों को रौंदा, कई घायल