नशे के धंधेबाज गैंगस्टर की बेटी अपने पति के साथ मिलकर कर युवाओं की नशो मे घोल रही थीं काले नशे का जहर, पति सहित गिरफ्तार
![]()
नशे के धंधेबाज पति-पत्नी 13.50 ग्राम अवैध स्मेक सहित गिरफ्तार
नशे के धंधेबाज गैंगस्टर की बेटी अपने पति के साथ मिलकर कर युवाओं की नशो मे घोल रही थीं काले नशे का जहर
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । कलियर थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान पति-पत्नी को अवैध स्मेक सहित गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13.50 ग्राम अवैध स्मेक बरामद की है दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।
कलियर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया है उत्तराखंड मुख्यमंत्री के द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 अभियान को साकार करने के लिए एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के द्वारा निर्देशानुसार मादक पदार्थ अवैध शराब,स्मेक एवं काले नशे के कारोबारी के विरुद्ध थाना क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है थाना पुलिस द्वारा गस्त चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली की रहमतपुर रोड पर पति-पत्नी द्वारा अवैध स्मेक सप्लाई जा रही है सूचना के आधार पर उप निरीक्षक एकता मंगाई द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कर्मचारी गणों के साथ लेकर रहमतपुर रोड अंडर बाईपास के पास दबिश देकर मौके से पति-पत्नी को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर दोनो ने अपना नाम अब्दुल रहमान पुत्र रहीश एवं उसकी पत्नी निवासी रहीश कॉलोनी मुकर्राबपुर कलियर बताया क्षेत्राधिकार रुड़की के समक्ष तलाशी लेने पर दोनों आरोपियों के पास से 13.50 ग्राम अवैध स्मेक बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया
पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक आमिर खान, उप निरीक्षक एकता ममगई, हेड कांस्टेबल जमशेद अली,भीम दत्त आदि शामिल रहे।

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला अतिकुर रहमान गिरफ्तार, तीन साल से था फरार
वरिष्ठ पत्रकार राव शाहनवाज खां को नम आंखों से श्रद्धांजलि, बोले साथी—सच की कलम कभी झुकी नहीं
पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नशे के खिलाफ किया एक संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य अतिथि पहुंचे डॉक्टर सुधीर कुमार ने मेडिकल स्टोर संचालकों को किया जागरूक
वक्फ सीईओ मोहम्मद आरिफ ने दरगाह कार्मिकों संग की अहम बैठक,जायरीनो की सुविधा सर्वोपरि”
खानपुर थाना में सीएलजी सदस्यों की बैठक,रविदास जयंती शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील,धर्मेंद्र राठी थाना प्रभारी खानपुर