धनौरा मे स्थित फैक्ट्री से निकलने वाले प्रदूषण से ग्रामीण परेशान
![]()
धनौरा मे स्थित फैक्ट्री से निकलने वाले प्रदूषण से ग्रामीण परेशान
फैक्ट्रीयों से निकले वाले प्रदूषण से दमा पीड़ित लोग परेशान
तहलका वन न्यूज ब्यूरो
धनौरी । क्षेत्र के ग्राम धनौरा के पास स्थित फैक्ट्री के बढ़ते प्रदूषण से लोग परेशान लोगो ने जताई चिंता । इसका एक जीता जागता उदाहरण धनौरा गाँव में देखने को मिला है । और इन फैक्ट्रियो से रोजाना भारी प्रदूषण निकलता है जिससे बच्चों से लेकर बुढ़े व्यक्ति को सांस जैसी गंभीर बीमारी होने का अंदेशा लगाया जा रहा है और ग्राम धनौरी क्षेत्र के लोगों में गंभीर बीमारी फैलने का अंदेशा जताया जा रहा है और निजी फैक्ट्री वाले अपना ज्यादा मुनाफा कमाने की वजह से ग्रामीणों की जिंदगी से कर रहे हैं खिलवाड़ इसी की वजह से बूढ़े और बच्चे गंभीर बीमारी का शिकार हो जाते हैं क्योंकि प्रदूषण की वजह से ज्यादा बीमारी बच्चे और बूढ़े व सांस के बीमार लोगों के लिए ही ज्यादा नुकसान दायक होता है। वही प्रदूषण विभाग के अधिकारी का कहना है ग्राम धनौरा में प्रदूषण फैला रही फैक्ट्री की सूचना मिल रही है जिसके खिलाफ प्रदूषण विभाग पहले भी कार्यवाही कर चुका है और अब उच्च अधिकारीयों को रिपोट भेजी गई है और जल्द ही कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाइ जायेगी ।

कार्रवाई::150 किलो गौमांस के साथ अफरोज और कलीम गिरफ्तार;पुलिस ने उपकरण भी किए बरामद
उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई, 15,650 लीटर प्रतिबंधित केमिकल का जखीरा बरामद, गोदाम सील
हज यात्रा-2027 के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी, 20 जुलाई अंतिम तिथि; समय रहते करे आवेदन ,हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद
एसएसपी के निर्देश पर कलियर पुलिस का एक्शन, सट्टा डायरी और नकदी के साथ उवैद गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: 24 घंटे में कलियर पुलिस ने किया बाइक चोरी का खुलासा, दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार