अवैध तमंचों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार,7 जिंदा कारतूस भी बरामद
![]()
अवैध तमंचों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार,7 जिंदा कारतूस भी बरामद
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो

झबरेड़ा । झबरेड़ा थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो आरोपियों को तमंचा सहित गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

झबरेड़ा थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बताया है कि एसएसपी हरिद्वार महोदय द्वारा निर्देशानुसार मादक पदार्थों व अपराधियों के विरुद्ध लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है चेकिंग अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के गांव झबरेड़ी के पास मोटरसाइकिल पर आते हुए दिखाई दिए पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया पर उक्त आरोपी दोनों बाइक को वापस मोड़कर भागने लगे पुलिस ने दौड़कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम सोरण पुत्र पुष्पेंद्र निवासी बोपाडा थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश और दूसरे आरोपी ने अपना नाम युवराज उर्फ गोलू पुत्र रविंदर निवासी ग्राम दुगचाडा थाना देवबंद जिला सहारनपुर बताया पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों की तलाशी के दौरान आरोपी सोरण के पास से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर और तीन जिंदा कारतूस 15 बोर एवं आरोपी युवराज से एक देसी अवैध तमंचा 315 बोर और 4 जिंदा कारतूस 315 बोर के बरामद हुए हैं ।

दोनों आरोपियों का अपराधिक इतिहास
दोनों आरोपियों की अपराधिक इतिहास की जानकारी होने पर आरोपी सोरण द्वारा पूछताछ में थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर से हत्या के मामले में व थाना बहादराबाद से लूट के मामले में एवं थाना झबरेड़ा से वर्ष 2020 में लूट के मामले में पूर्व में जेल जा चुका है
वही आरोपी युवराज द्वारा पूछताछ में थाना सदर बाजार सहारनपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर कोतवाली मंगलौर आदि से पूर्व में लड़ाई झगड़े के मामलो में जेल जाना बताया गया है। दोनो आरोपियों के अपराधिक इतिहास के विषय में संबंधित थानों से जानकारी की जा रही है।

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह: राजवीर हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका के पिता को रास्ते से हटाने के लिए रची गई साजिश,दो आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की सख्त कार्रवाई,गौकशी में वांछित गैंगस्टर इकरार गिरफ्तार
किशनपुर जमालपुर में तीन दिवसीय विकास एवं सांस्कृतिक मेले का भव्य समापन,ग्रामीण विकास की मिसाल बनी ग्राम पंचायत
रामनगर में झपट्टामार गिरोह का पर्दाफाश: 70 CCTV खंगालकर पुलिस ने दबोचे आरोपी, मंगलसूत्र व बाइक बरामद
एसएसपी नवनीत सिंह की पहल पर पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार द्वारा एनडीपीएस एक्ट में लिप्त 25 व्यक्तियों की नशे के खिलाफ काउंसलिंग