गजब लूट::पुलिस ने ही लूट ली 50 किलो चांदी, थाने का एसएचओ व एसआई गिरफ्तार 50 किलो चांदी की बरामद
![]()
गजब लूट:: कानपुर पुलिस ने ही लूट ली 50 किलो चांदी, थाने का एसएचओ व एसआई गिरफ्तार 50 किलो चांदी की बरामद
कानपुर(तहलका1 न्यूज) कानपुर देहात क्षेत्र से एक थानेदार व दरोगा ने वर्दी को दागदार करने वाला मामला सामने आ रहा है कानपुर देहात क्षेत्र के भोगनीपुर पुलिस ने एक सर्राफा व्यापारी से 50 किलो चांदी लूट कर फरार हो गए हैं।
मामला एसएसपी के संज्ञान में आने के बाद थाने के एसएचओ व एक दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक हेड कांस्टेबल फरार होने में कामयाब हो गया है कानपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 मई को आगरा निवासी सर्राफा कारोबारी मनीष सोनी फतेहपुर से 50 किलो चांदी लेकर आगरा जा रहा था भोगनीपुर ऐसा क्यों भोगनीपुर एसएचओ अजय पाल सिंह व दरोगा चिंतन कौशिक और हेड कांस्टेबल रमाशंकर को मनीष के पीछे लगा दिया जिसके बाद उन्होंने औरैया बॉर्डर पर मनीष को रोक कर उसके पास 50 किलो चांदी लुट कर सभी आरोपी फरार हो गए थे। पीड़ित ने अपने साथ हुई लूट की सूचना एसपी कानपुर और औरैया पुलिस को दी एसपी के आदेशानुसार एसओजी पुलिस ने आरोपी एसएचओ व दरोगा को गिरफ्तार कर एस एच ओ अजय पाल सिंह के सरकारी आवास से लूटी गई 50 किलो चांदी को बरामद किया गया है। जबकि उनका साथी हेड कांस्टेबल रमाशंकर मौके से फरार हो गया है।

सर्राफा कारोबारी के साथ हुई लूट के मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी कानपुर देहात बीजीटीएस मूर्ति भी बाइक पर सवार होकर घटनास्थल पर पहुंचे और औरैया पुलिस की मदद की वहीं एडीजे जॉन आलोक सिंह ने तीनों आरोपियों को सस्पेंड कर आगे की कारवाई सुरु कर दी है।

साधारण किसान के बेटे मो. शोएब का यूकेपीएससी में चयन, फोरेंसिक विभाग में ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक बने, क्षेत्र में खुशी की लहर
कलियर की बेटी फ़ैरुज़ फ़ातिमा ने रचा इतिहास, UPSC में 708वीं रैंक हासिल कर बनी IAS,कलियर पहुंचने पर हुआ फूल मालाओं से भव्य स्वागत
कामयाबी::बार काउंसिल सदस्य बनने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का रुड़की तहसील में भव्य स्वागत, साथियों ने फूल-मालाओं से किया सम्मान
कलियर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला,पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत किया मुकदमा दर्ज, जाँच पड़ताल शुरू
पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा गैस हादसा, सीएनजी से भरे दो ट्रकों की टक्कर के बाद मचा हड़कंप