गोपाष्टमी महोत्सव गौशाला सभा में मनाया धूमधाम से,गोवर्धन भगवान की हुई पूजा
![]()
रुड़की । गोपाष्टमी महोत्सव पर गौशाला सभा,चावमंडी में भगवान गोवर्धन की पूजा अर्चना विधि-विधान से की गई।हवन और पूजन के साथ भगवान गोवर्धन व गाय-बछड़ों का पूजन गौशाला सभा ने किया।पूजन के बाद भगवान गोवर्धन को 56 व्यंजनों का भोग लगाया गया।गौशाला सभा पिछले बारह वर्षों से गोपाष्टमी उत्सव बड़ी धूमधाम से मना रही है।गोपाष्टमी की पूर्व संध्या पर लगभग चार सौ बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।गौशाला में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में दस सर्वश्रेष्ठ चित्रों को सम्मानित किया गया।मेयर गौरव गोयल ने गोपाष्टमी पर गोवर्धन की पूजा की तथा आरती में भाग लिया।इस अवसर पर हरिमोहन कपूर,विरेंद्र कुमार गर्ग,डॉ.राजकुमार उपाध्याय,प्रमोद गोयल,प्रवीण सब्बरवाल,प्रवीण संधू,भारत भूषण गुप्ता,अरविंद गौतम,अनिल गोयल,पंकज जिंदल,इंदर बधान,राजीव जिंदल,अमित गोयल,आशीष गुप्ता,ध्रुव गुप्ता,एसके गुप्ता,मनोज गोयल,मनोज अग्रवाल,पवन सचदेवा,प्रदीप पारूथी, सत्येंद्र गोयल,अमित गोयल, अजय गुप्ता,सुरेशानंद,बृज मोहन सैनी,रामगोपाल, कुनाल सचदेवा,राहुल,विनय आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

हल्द्वानी मेडिकल कालेज की डॉ. ऋतु रखोलिया सम्मानित: देहरादून अधिवेशन में एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड
पुलिस का बड़ा खुलासा:चोरी की बाइक बरामद,4 आरोपी गिरफ्तार
मां की सूनी गोद फिर भरी:कलियर पुलिस ने दूर कर्नाटक से बेटी को सकुशल लौटाया,श्रीलंका भेजनी की तैयारी में थी अपहरणकर्ता महिला
बढ़ती गर्मी में स्वच्छ पानी, टीकाकरण और सही देखभाल से बढ़ेगा पशुओं का उत्पादन: डॉ. राजीव कुमार
कलियर पुलिस दरगाह क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त, 03 मनचले हिरासत में