2027 चुनावी रण के लिए भाजपा ने कसी कमर, इमलीखेड़ा मंडल में मासिक बैठक में कलियर में कमल खिलाने का संकल्प
![]()
2027 चुनावी रण के लिए भाजपा ने कसी कमर, इमलीखेड़ा मंडल में मासिक बैठक में कलियर में कमल खिलाने का संकल्प
बैठक में भाजपा संयोजक मुनीश सैनी एवं कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प
tahalka1news
कलियर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र में अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में इमलीखेड़ा मंडल की मासिक बैठक का आयोजन गुरु गोविंद सिंह होटल में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर पार्टी की पहुंच बढ़ाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पिरान कलियर विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी ने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से बूथ स्तर पर सक्रिय होकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती के बल पर इस बार पिरान कलियर विधानसभा में ऐतिहासिक रूप से भाजपा का कमल खिलाया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता गौरव मोहन सैनी (मंडल अध्यक्ष, इमलीखेड़ा) ने की। इस अवसर पर धुली सिंह रोड, पंकज सैनी (मंडल महामंत्री), नवीन पाल, उपवन रोड (सभासद), राघवाला, पंकज पाल (पूर्व मंडल अध्यक्ष), अमित सैनी (सभासद गुम्मावाला), कुंवर पाल (प्रधान), मास्टर प्रमोद सैनी, अनिल पाल (चेयरमैन), अश्वनी सैनी, कमल सैनी, राकेश कुमार, लक्ष्मण कुमार, अमरजीत, पीका लाला, संजय सैनी, अंकित शर्मा, आकाश छाछर, अविनाश सैनी (मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा), दिनेश सैनी, अर्जुन बाल, संदीप सैनी, रवि सैनी, नीरज पाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

2027 चुनावी रण के लिए भाजपा ने कसी कमर, इमलीखेड़ा मंडल में मासिक बैठक में कलियर में कमल खिलाने का संकल्प
भारत विकास परिषद के स्वास्थ्य शिविर में 132 महिलाओं व छात्राओं को मिला निशुल्क स्वास्थ्य लाभ
700 किलोमीटर दूर बांदा तक पहुंची हरिद्वार पुलिस, 25 दिन की मेहनत के बाद ब्लाइंड मर्डर का सनसनीखेज खुलासा
पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित मिला नन्हा इस्माइल, माता-पिता ने जताया रामनगर पुलिस का आभार
ऑपरेशन प्रहार में बड़ी सफलता: 6 माह से फरार गैंगस्टर एक्ट का ईनामी आरोपी शादाब गिरफ्तार