भारत विकास परिषद के स्वास्थ्य शिविर में 132 महिलाओं व छात्राओं को मिला निशुल्क स्वास्थ्य लाभ
![]()
भारत विकास परिषद के स्वास्थ्य शिविर में 132 महिलाओं व छात्राओं को मिला निशुल्क स्वास्थ्य लाभ
सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने सराहा परिषद का प्रयास, महिला आश्रम में लगा बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर
tahalka1news
देहरादून। भारत विकास परिषद समर्पण शाखा, देहरादून द्वारा रविवार को अखिल भारतीय महिला आश्रम, लक्ष्मण चौक में एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने महिलाओं एवं छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श और निशुल्क दवाइयों का वितरण किया। शिविर से कुल 132 महिलाएं एवं छात्राएं लाभान्वित हुईं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने परिषद के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए इस प्रकार के शिविर अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने बालिकाओं को डेंगू से बचाव एवं रोकथाम के उपायों की जानकारी दी। साथ ही बताया कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की जिन बालिकाओं का सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीकाकरण नहीं हुआ है, उनका टीकाकरण राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत कराया जाएगा। उन्होंने आयुष्मान कार्ड से वंचित बालिकाओं के कार्ड बनवाने का भी आश्वासन दिया।
नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. एम.के. तनेजा ने योग और भस्त्रिका प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों का उपचार बिना अतिरिक्त खर्च के संभव है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मंदीप सिंह गिल ने बच्चों के टीकाकरण एवं सामान्य बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
शिविर में डॉ. आशीष सांगवान (जनरल सर्जन), डॉ. अक्षय आनंद (जनरल फिजिशियन), डॉ. समीक्षा गर्ग एवं डॉ. रेशमी राय (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. स्वाति उनियाल (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. मुकेश कुमार सिंह (दंत रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. प्रभात बालोदिया (फिजियोथेरेपिस्ट) ने स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराईं।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद समर्पण शाखा द्वारा महिला आश्रम को एक स्टील अलमारी तथा जीएमएस मंडल द्वारा एक अन्य अलमारी दान स्वरूप भेंट की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष मोहित मित्तल ने की, जबकि संचालन संजय गर्ग ने किया। शिविर में क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक संपर्क श्रीमती निशा अग्रवाल, पर्यावरणविद् जगदीश बाबला, पूर्व अध्यक्ष राजीव सक्सेना, नीलेश अग्रवाल, के.के. लाल, सचिव राजेश ध्यानी, वित्त सचिव देवेन्द्र कंसल, सेवा संयोजक जय भगवान गोयल, पर्यावरण संयोजक संजीव सैन, संपर्क संयोजक मनीष गुप्ता, महिला सहभागिता संयोजक डॉ. अनुराधा बिष्ट, संस्कार संयोजक मनमोहन शर्मा, संगठन सचिव यश गर्ग, रति मित्तल, नितिन चौहान, दिनेश कुमार भटनागर, विवेक अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। महिला आश्रम की ओर से श्रीमती सविता अग्रवाल, श्रीमती रेखा अग्रवाल, श्रीमती सुषमा ढींगरा एवं श्रीमती कविता रावत ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

2027 चुनावी रण के लिए भाजपा ने कसी कमर, इमलीखेड़ा मंडल में मासिक बैठक में कलियर में कमल खिलाने का संकल्प
भारत विकास परिषद के स्वास्थ्य शिविर में 132 महिलाओं व छात्राओं को मिला निशुल्क स्वास्थ्य लाभ
700 किलोमीटर दूर बांदा तक पहुंची हरिद्वार पुलिस, 25 दिन की मेहनत के बाद ब्लाइंड मर्डर का सनसनीखेज खुलासा
पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित मिला नन्हा इस्माइल, माता-पिता ने जताया रामनगर पुलिस का आभार
ऑपरेशन प्रहार में बड़ी सफलता: 6 माह से फरार गैंगस्टर एक्ट का ईनामी आरोपी शादाब गिरफ्तार