नववर्ष पर ARTO की सख्ती: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर गिरेगी गाज
![]()
नववर्ष पर ARTO की सख्ती: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर गिरेगी गाज
31 दिसंबर और नववर्ष पर तेज रफ्तार और नशे में ड्राइविंग पर ARTO किशन चंद का संघन चेकिंग अभियान

धनौरी । आगामी नववर्ष और 31 दिसंबर को होने वाली संभावित लापरवाही को देखते हुए एआरटीओ किशन चंद के नेतृत्व में क्षेत्रभर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शराब पीकर वाहन चलाने, तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करना है।
एआरटीओ किशन चंद ने बताया कि नववर्ष के दौरान सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए लगातार वाहनों की चेकिंग की जा रही है। यदि कोई भी वाहन चालक नशे की हालत में, तेज गति से या यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया, तो उसके विरुद्ध कड़ा चालान, वाहन सीज करने सहित सख्त वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि जन-सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर अलग-अलग टीमों का गठन कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान नववर्ष तक लगातार जारी रहेगा।
एआरटीओ ने आम जनता से अपील की है कि वे नववर्ष का जश्न जिम्मेदारी के साथ मनाएं, शराब पीकर वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि स्वयं के साथ-साथ दूसरों की जान भी सुरक्षित रह सके।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार