कलियर विधानसभा के ग्राम नांगल पलूनी में बीजेपी की रीति नीति से प्रभावित होकर सैकड़ों अनुसूचित समाज के लोगों ने ली सदस्यता
![]()
कलियर विधानसभा के ग्राम नांगल पलूनी में बीजेपी की रीति नीति से प्रभावित होकर सैकड़ों अनुसूचित समाज के लोगों ने ली सदस्यता
tahalka1news
कलियर । विधानसभा पिरान कलियर के ग्राम नांगल (पलूनी) में भारतीय जनता पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब पार्टी की रीति-नीति और विधानसभा संयोजक श्री मुनीश सैनी की कार्यशैली से प्रभावित होकर अनुसूचित समाज के सैकड़ों लोगों ने एक साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर सभी नव-प्रवेशित सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में हर कदम पर भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे और पार्टी को विजय दिलाने के लिए पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान विधानसभा संयोजक श्री मुनीश सैनी जी ने सभी लोगों का भाजपा परिवार में स्वागत किया और उन्हें पार्टी का पटका व टोपी पहनाकर विधिवत सदस्यता दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े 
व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य कर रही है और अनुसूचित समाज की भागीदारी से पार्टी और अधिक सशक्त होगी। उन्होंने सभी को भरोसा दिलाया कि वे भविष्य में कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेंगे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री पंकज पाल जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री अमरीश कुमार जी, मंडल अध्यक्ष श्री गौरव मोहन सैनी जी, मंडल महामंत्री श्री पंकज सैनी जी, बूथ अध्यक्ष श्री बहादुर सैनी जी, दिनेश सैनी जी, पवन रोड जी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अनित कुमार, इंद्रपाल, रोहित कुमार, सचिन कुमार, राजकुमार भगत, विनय कुमार, पंकज कुमार, शीशपाल, शुभम कुमार, दीपक कुमार, नितिन कुमार, राजकुमार, प्रवीण कुमार, सोमपाल, राजेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, अक्षय कुमार, आशीष कुमार, आर्यन कुमार, यशपाल, समर पाल, संजीव कुमार, विशाल कुमार, शीलचंद, मोनू कुमार, कुलदीप कुमार, उषा रानी, पिंकी देवी, पूजा रानी, सीताराम, चंद्रवीर, प्रदीप कुमार, कदम सिंह, रामदास सहित सैकड़ों अनुसूचित समाज के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने और आने वाले चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाने का संकल्प लिया।

कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना
ब्रेकिंग::दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो-कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत