जन्मदिन को बनाया सेवा पर्व: विधायक उमेश कुमार ने एक साथ 151 कन्याओं का कराया विवाह,हजारो मेहमानों ने की शिरकत
![]()
जन्मदिन को बनाया सेवा पर्व: विधायक उमेश कुमार ने एक साथ 151 कन्याओं का कराया विवाह, हजारो मेहमानों ने की शिरकत
1000 कन्याओं के विवाह का लक्ष्य लगभग पूरा होने की अग्रसर विधायक उमेश कुमार
tahalka1news
कलियर । उत्तराखण्ड के खानपुर विधायक उमेश कुमार एक बार फिर अपनी अनूठी सामाजिक पहल को लेकर पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बने हुए हैं। गरीब और जरूरतमंद कन्याओं के विवाह की मुहिम में जुटे उमेश कुमार ने अब तक 852 कन्याओं का विवाह संपन्न करा कर एक नया सामाजिक इतिहास रच दिया है। खास बात यह है कि इस अभियान में सभी धर्मों और समुदायों की बेटियों को समान रूप से शामिल किया गया है।
अपने जन्मदिन के अवसर पर विधायक उमेश कुमार ने 151 कन्याओं का सामूहिक विवाह पूरी गरिमा और परंपरा के साथ संपन्न कराया। इसके साथ ही उनका 1000 कन्याओं के विवाह का लक्ष्य लगभग पूरा होने की कगार पर है, जिसके गवाह हजारों लोग बने।
यह भव्य आयोजन के.वी. इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित किया गया, जहां विवाह समारोह को देखने के लिए करीब 50 हजार मेहमानों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। अलग-अलग धर्मों की परंपराओं के अनुसार विवाह संपन्न कराए गए। इनमें 21 कन्याएं मुस्लिम समाज से थीं, जिनका निकाह मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार कराया गया।
इस पावन अवसर पर बाबा कश्मीर सिंह जी बुरी वाले (अमृतसर साहिब) ने विधायक उमेश कुमार सहित सभी 151 वर-वधुओं को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में मनोरंजन की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। प्रसिद्ध हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने अपनी प्रस्तुतियों से बारातियों और स्थानीय लोगों का दिनभर मनोरंजन किया।
समारोह में राय बहादुर नारायण सिंह शुगर मिल के प्रधान प्रबंधक एस.पी. सिंह, पहाड़ परिवर्तन सामाजिक सेवा संस्था की अध्यक्षा सोनिया शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विधायक उमेश कुमार की यह पहल न केवल सामाजिक समरसता का संदेश देती है, बल्कि समाज में सेवा, समानता और मानवता की एक मिसाल भी पेश करती है। उनका यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनता जा रहा है।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार