विधायक फुरकान अहमद ने गुम्मावाला में 35 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का किया उद्घाटन; नगरवासियों में खुशी की लहर
![]()
विधायक फुरकान अहमद ने गुम्मावाला में 35 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का किया उद्घाटन; नगरवासियों में खुशी की लहर
tahalka1news
कलियर । कलियर विधायक फुरकान अहमद ने गुम्मावाला, नगर पंचायत इमली खेड़ा में लगभग 35 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का फीता काटकर उद्घाटन (शिलान्यास) किया। यह सड़क सुलेख के मकान से ईश्वर शर्मा के मकान से होते हुए जनता इंटर कॉलेज से दुर्गा मंदिर तक जाएगी। लंबे समय से खराब पड़ी इस सड़क के निर्माण से स्थानीय निवासियों और जनता इंटर कॉलेज के छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर नगरवासियों ने अपनी खुशी जाहिर की और विधायक फुरकान अहमद का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि विधायक जी ने अपना वादा पूरा किया है और उनके प्रयासों से ही उनके वार्ड की सड़कें बाहरी सड़कों से जुड़ रही हैं।
विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह प्रतिबद्ध हैं और आगे भी आवश्यक सड़कों का निर्माण कराया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।
इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें उस्मान अली, परवेज मालिक, निसार अहमद, अय्यूब हसन, कय्यूम हसन, मेहरबान अली, कुर्बान अली, शीशपाल सैनी, रविन्द्र मास्टर जी, भूषण सैनी, ईश्वर शर्मा, समीर, शमशेर अली, वर्तमान सभासद रोशनलाल आर्य, नावेद, प्रवेश, सचिन सैनी, आदर्श सैनी आदि शामिल थे।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार