बीडी इंटर कॉलेज भगवानपुर में रजत जयंती के अवसर पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन
![]()
बीडी इंटर कॉलेज भगवानपुर में रजत जयंती के अवसर पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन
प्रधानाचार्य संजय गर्ग द्वारा देवभूमि के सृजन में आस्था और मेहनत—प्रशंसनिय समर्पण के साथ विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर किया सम्मानित
tahalka1news
रुड़की । बीडी इंटर कॉलेज भगवानपुर ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती के अवसर पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।
प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों-कर्मचारियों और प्रदेशवासियों को उत्तराखंड की शुभकामनाएं दीं और राज्य निर्माण में योगदान देने वाले सभी आंदोनाकारों एवं अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देवभूमि के अनुरूप आदर्श, आध्यात्मिक और विकसित राज्य बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा, लग्न, परिश्रम और ईमानदारी चाहिए, ताकि प्रदेश के विकास में हर संभव योगदान संभव हो सके।विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक राजत बहुखंडी ने कहा कि इस राज्य के निर्माण में अनेक माताओं बहनों ने आहुति दी है, उनकी स्मृति को संजोते हुए हमें उनके सपनों के अनुरूप उत्तराखंड बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।उत्तराखंड पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में:
प्रथम स्थान: देव शर्मा (कक्षा 12)
द्वितीय स्थान: कुणाल द्विवेदी (कक्षा 10)
तृतीय स्थान: इल्मा रानी (कक्षा 11)निबंध प्रतियोगिता में:
प्रथम स्थान: जैनब (कक्षा 11)
द्वितीय स्थान: सना (कक्षा 9)
तृतीय स्थान: कुणाल द्विवेदी (कक्षा 10)भाषण प्रतियोगिता में:
प्रथम स्थान: इल्मा रानी (कक्षा 11)
द्वितीय स्थान: प्रभात कुमार (कक्षा 9)
तृतीय स्थान: कुणाल द्विवेदी (कक्षा 10)चित्रकला प्रतियोगिता—जूनियर वर्ग:
प्रथम स्थान: जुवेरिया (कक्षा 10)
द्वितीय स्थान: सना (कक्षा 9)
तृतीय स्थान: वर्षा रोहिला (कक्षा 9)चित्रकला प्रतियोगिता—सीनियर वर्ग:
प्रथम स्थान: जैनब (कक्षा 11)
द्वितीय स्थान: शबाना (कक्षा 11)
तृतीय स्थान: साहिबा (कक्षा 11)कार्यक्रम में संजय पाल and डा विजय त्यागी समेत अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित थे,
इस अवसर पर नेत्रपाल, निखिल अग्रवाल, सुधीर सैनी, श्रीमथि ललिता, श्रीमती पारुल, कल्पना सैनी, रितु वर्मा, संगीता गुप्ता आदि प्रमुख नाम रहे।

25 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, उत्तराखंड STF पश्चिम बंगाल से खींच लाई दोनो शातिरो को
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्रवाई, 4.62 लाख रुपये की स्मैक बरामद
राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदाग्नि और विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ अध्यक्षों को वितरित की गई वोटर लिस्ट व किट
कलियर पुलिस का सख्त एक्शन: नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने वाले मेघराज व महावीर गिरफ्तार,भेजे जेल
बिग ब्रेकिंग::कलियर में बड़ा सड़क हादसा: यूपी नंबर की स्कॉर्पियो ने राहगीरों को रौंदा, कई घायल