June 14, 2026 03:44:05 pm

कलियर पुलिस ने बरेली के नाबालिक को परिजनों से मिलाकर निभाई मानवता की मिसाल

Loading

कलियर पुलिस ने बरेली के नाबालिक को परिजनों से मिलाकर निभाई मानवता की मिसाल

tahalka1news

कलियर । कलियर पुलिस ने एक बार फिर अपना सराहनीय कार्य करके मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है। बरेली से नाराज होकर कलियर आए एक नाबालिक बच्चे को उसके परिजनों तक पहुंचाने में पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई।

दरगाह क्षेत्र में लावारिस घूम रहे नाबालिक को कलियर पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से थाने लाकर पूछताछ की। बच्चे ने अपना नाम मीन जानिब पुत्र अहमद नूर निवासी नोगंवा, थाना फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश बताया।

बालक के परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि वह घर से नाराज होकर कलियर आ गया था।पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बरेली के फरीदपुर थाना प्रशासन से सम्पर्क किया और बालक के परिवार को सूचना दी। परिजन जल्द ही कलियर थाने पहुंचे और बालक को सकुशल अपने सुपुर्द किया। बालक के सुरक्षित घर पहुंचने पर उत्तराखंड पुलिस की इस मानवतापूर्ण पहल की खूब सराहना हुई।

कलियर पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी, कांस्टेबल सरिता राणा और होमगार्ड प्रदीप कुमार शामिल थे।

प्रमुख खबरे