UKSSSC परीक्षा को लेकर हरिद्वार पुलिस अलर्ट, कलियर थाना पुलिस ने की क्षेत्र के केंद्रों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था
![]()
UKSSSC परीक्षा को लेकर हरिद्वार पुलिस अलर्ट, कलियर थाना पुलिस ने क्षेत्र के केंद्रों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था
tahalka1news
कलियर । यूकेएसएसएससी (UKSSSC) भर्ती परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए हरिद्वार पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। जिलेभर में परीक्षा केंद्रों पर विशेष सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था की गई है। खासतौर पर कलियर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चौकसी और निगरानी बढ़ा दी है।
कलियर थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में कुल चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि असामाजिक तत्वों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर शांति, निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस चाक-चौबंद है।पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार