वरिष्ठ ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती और पुलिस की संयुक्त ने की छापेमारी,40 मेडिकल स्टोर्स की जांच
![]()
वरिष्ठ ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती और पुलिस की संयुक्त ने की छापेमारी,40 मेडिकल स्टोर्स की जांच
भगवानपुर में मेडिकल स्टोर्स पर शिकंजा, CCTV में लापरवाही पर 7 पर कार्रवाई
tahalka1news
कलियर । हरिद्वार पुलिस ने नशा मुक्त समाज की दिशा में एक और बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर थाना भगवानपुर पुलिस और ड्रग्स इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के लगभग 40 मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी की।

टीम द्वारा मौके पर चेकिंग के दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों के लाइसेंस, दवाइयों के भण्डारण और सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया गया। टीम ने कई मेडिकल स्टोर्स से दवाइयों के सैम्पल भी लिए। इस दौरान पाया गया कि 7 मेडिकल स्टोर्स पर सीसीटीवी कैमरे लगाने में लापरवाही बरती गई थी। संबंधित संचालकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई।
वरिष्ठ ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारतीने सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को कड़ी हिदायत दी कि किसी भी प्रकार की नशीली दवाइयों का वितरण नहीं किया जाए और सभी निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। यह कार्रवाई हरिद्वार पुलिस के उस अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य जनपद को नशा मुक्त बनाना और अवैध नशा कारोबारियों को कानून के शिकंजे में लाना है।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार