एलएलबी का छात्र निकला पिल्ला गैंग का मुखिया,फायरिंग कर फैलाता था दहशत,अवैध तमंचा सहित गिरफ्तार
![]()
एलएलबी का छात्र निकला पिल्ला गैंग का मुखिया,फायरिंग कर फैलाता था दहशत,अवैध तमंचा सहित गिरफ्तार
tahalka1news
हरिद्वार । कनखल में हुए फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिल्ला गैंग के सरगना भानू भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ग्राम भोगपुर, थाना लक्सर का रहने वाला है और एल.एल.बी. का छात्र बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, भानू भारद्वाज अपने गैंग के साथ मिलकर कनखल क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में फायरिंग करवा कर दहशत का माहौल बना रहा था। इतना ही नहीं, वह गैंग के सदस्यों को संरक्षण देता था और उनकी जमानत के लिए लगातार कानूनी पैंतरे आज़माता था।
गिरफ्तार आरोपी पर हरिद्वार के अलावा देहरादून में भी हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है और वहां भी वह वांछित चल रहा था। पुलिस का मानना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से पिल्ला गैंग की कमर टूटेगी और इलाके में शांति व सुरक्षा की स्थिति और मजबूत होगी।
एसएसपी हरिद्वार ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि गैंगस्टर और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार