अपहरण के चार दिन बाद बरामद हुआ अनवर का शव, परिवार में कोहराम
![]()
अपहरण के चार दिन बाद बरामद हुआ अनवर का शव, परिवार में कोहराम
किरायेदार ने ही रचा था अपहरण-हत्या का षड्यंत्र, आसफनगर झाल से मिला अनवर का शव पुलिस ने दोनों आरोपियों को कल ही भेजे है जेल
tahalka1news
कलियर । कलियर क्षेत्र से अपहृत होटल संचालक नसीर के पुत्र अनवर का शव बुधवार की सुबह असफनगर झाल से बरामद हुआ। इस घटना से बेडपुर गांव और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
अनवर का अपहरण 6 सितंबर को उसकी दुकान के ही किरायेदार अमजद (दिव्यांग दर्जी) और उसके साथी फरमान उर्फ लालू ने किया था। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने पहले उसे नींद की गोलियां मिली चाय पिलाई, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। इसके बाद, परिवार से 25 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिस पर हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर लगातार अनवर की तलाश कर रही थी। बुधवार की सुबह असफनगर झाल पर गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला गया। परिजनों ने कपड़ों से शव की पहचान की तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मोर्चरी भेज दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि अनवर का शव बरामद कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई जारी है।

युवा कांग्रेस की रुड़की ग्रामीण की पहली कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती और युवाओं को जोड़ने पर मंथन
बकरीद को लेकर कलियर पुलिस अलर्ट,सीओ भगवानपुर सुमित पाण्डेय ने शांति समिति संग की बैठक
नैनीताल पुलिस का बड़ा प्रहार: SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में दो शातिर अपराधी 6 माह के लिए जिला बदर
ऑपरेशन फेक पिल: नकली दवाओं की फैक्ट्री पर STF का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई
ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर पुलिस का एक्शन