कलियर में मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण, ड्रग्स इंस्पेक्टर ने जताई संतुष्टि
![]()
कलियर में मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण, ड्रग्स इंस्पेक्टर ने जताई संतुष्टि
tahalka1news
कलियर। मंगलवार को ड्रग्स इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने पिरान कलियर क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दस्तावेजों की गहन जांच की तथा सफाई व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या दस्तावेजी खामियां सामने नहीं आईं, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने मेडिकल संचालकों को चेतावनी दी कि प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई मेडिकल संचालक नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ड्रग्स इंस्पेक्टर ने कहा कि मेडिकल स्टोर केवल उन्हीं दवाइयों की बिक्री करें, जिनकी अनुमति संबंधित लाइसेंस में दर्ज है। साथ ही उन्होंने मेडिकल संचालकों से अपील की कि नशे से संबंधित दवाओं की रोकथाम में विभाग का सहयोग करें और ऐसे मामलों की सूचना तुरंत विभाग को दें।
इस दौरान ड्रग इंस्पेक्टर रुड़की हरीश कुमार के साथ पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ शहज़ाद अली ने ड्रग इंस्पेक्टर को विश्वास दिलाया कि पिरान कलियर में किसी भी तरह मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित दवाइयां की बिक्री नहीं होने दी जाएगी और अगर कोई मेडिकल स्टोर स्वामी गलत कार्ये लिप्त पाया जाता हैं तो उसे बर्दास्त नही किया जायेगा

युवा कांग्रेस की रुड़की ग्रामीण की पहली कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती और युवाओं को जोड़ने पर मंथन
बकरीद को लेकर कलियर पुलिस अलर्ट,सीओ भगवानपुर सुमित पाण्डेय ने शांति समिति संग की बैठक
नैनीताल पुलिस का बड़ा प्रहार: SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में दो शातिर अपराधी 6 माह के लिए जिला बदर
ऑपरेशन फेक पिल: नकली दवाओं की फैक्ट्री पर STF का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई
ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर पुलिस का एक्शन