हरिद्वार एसएसपी की पहल: PMS स्कूल में 500 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
![]()
हरिद्वार एसएसपी की पहल: PMS स्कूल में 500 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
“आरोग्य परियोजना” के तहत लगा हेल्थ कैंप, बच्चों से लेकर पुलिसकर्मी तक हुए लाभान्वित
tahalka1news
हरिद्वार। जिले में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस कप्तान की पहल पर PMS स्कूल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर “आरोग्य परियोजना” के अंतर्गत पैनासोनिक लाइफ सोल्यूशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से लगाया गया।
शिविर में स्कूली बच्चों, उनके परिजनों तथा पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विभिन्न चिकित्सकों की टीम ने ब्लड प्रेशर, शुगर, बीएमआई, हृदय व अन्य जांचें कीं। इस दौरान लोगों को संतुलित आहार, स्वच्छता और नियमित व्यायाम की महत्ता के बारे में भी जानकारी दी गई।
लगभग 500 से अधिक लोगों ने इस स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाया। शिविर से न केवल छात्रों व उनके परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता मिली बल्कि पुलिसकर्मी भी इसमें शामिल होकर लाभान्वित हुए।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर आयोजित होने चाहिए, ताकि समाज के हर वर्ग को इसका फायदा मिल सके।

युवा कांग्रेस की रुड़की ग्रामीण की पहली कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती और युवाओं को जोड़ने पर मंथन
बकरीद को लेकर कलियर पुलिस अलर्ट,सीओ भगवानपुर सुमित पाण्डेय ने शांति समिति संग की बैठक
नैनीताल पुलिस का बड़ा प्रहार: SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में दो शातिर अपराधी 6 माह के लिए जिला बदर
ऑपरेशन फेक पिल: नकली दवाओं की फैक्ट्री पर STF का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई
ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर पुलिस का एक्शन