साबिर पाक उर्स : हेल्थ एंड एजुकेशन चेरिटेबल ट्रस्ट ने लगाया निशुल्क मेडिकल कैंप, पूर्व मंत्री हाजी शहीद हसन ने किया शुभारंभ
![]()
साबिर पाक उर्स : हेल्थ एंड एजुकेशन चेरिटेबल ट्रस्ट ने लगाया निशुल्क मेडिकल कैंप, पूर्व मंत्री हाजी शहीद हसन ने किया शुभारंभ
डॉ. राशीद मलिक बोले– 13 साल से जारी है खिदमत का सिलसिला
tahalka1news

कलियर। साबिर पाक के उर्स में जायरीनों की सेवा के लिए हेल्थ एंड एजुकेशन चेरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस शिविर का उद्घाटन पूर्व राज्य मंत्री हाजी शहीद हसन ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर हाजी शहीद हसन ने कहा कि उर्स-ए-साबिर पाक में देश-विदेश से हजारों जायरीन कलियर शरीफ पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सेहत और देखभाल के लिए यह मेडिकल कैंप एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का यह प्रयास हजारों लोगों के लिए राहत लेकर आएगा।

ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. राशीद मलिक ने बताया कि उनका संगठन पिछले 13 वर्षों से लगातार उर्स के दौरान मेडिकल कैंप आयोजित करता आ रहा है। इस शिविर के माध्यम से मरीजों को निशुल्क दवाएं और परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट चिकित्सा सेवा के साथ-साथ समाज के अन्य जरूरतमंद वर्गों की भी मदद करता है।

शिविर में डॉक्टरों की टीम ने बड़ी संख्या में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें उपचार उपलब्ध कराया। कार्यक्रम में डॉ. राशीद मलिक, डॉ. सोनू, आलमगीर, शाहारुख मलिक,पूर्व राज्य मंत्री हाजी शहीद हसन, सहजाद, राशीद, फुरकान, खुशनसीब और मो. आकिल मौजूद रहे।

युवा कांग्रेस की रुड़की ग्रामीण की पहली कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती और युवाओं को जोड़ने पर मंथन
बकरीद को लेकर कलियर पुलिस अलर्ट,सीओ भगवानपुर सुमित पाण्डेय ने शांति समिति संग की बैठक
नैनीताल पुलिस का बड़ा प्रहार: SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में दो शातिर अपराधी 6 माह के लिए जिला बदर
ऑपरेशन फेक पिल: नकली दवाओं की फैक्ट्री पर STF का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई
ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर पुलिस का एक्शन