बाहरी राज्य की लड़कियों से करा रहा था देहव्यापार चार युवकों सहित सात गिरफ्तार
![]()
शिमला। शिमला के एक निजी होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़ कर पुलिस ने रेड मारकर गिरोह मे शामिल 3 लड़कियों सहित 4 युवको गिरफ्तार कर सभी आरोपियों के विरुद्ध देहव्यापार अधिनियम एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
बता दे हिमाचल की राजधानी शिमला में पुलिस को देह व्यापार से जुड़े एक गिरोह को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।पुलिस ने देर रात को एक होटल में दबिश देकर इस गिरोह में शामिल 3 लड़कियों और 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली की शिमला के एक निजी होटल में देह व्यापार का धंधा चला हुआ है। इस पर पुलिस की टीम ने शिमला के कार्ट रोड स्थित अप्सरा होटल में छापेमारी की इस दौरान पुलिस ने यहां से 3 लड़कियों को पकड़ा जिनमें रमनदीप कौर पुत्री जगसर सिंह वीपीओ ढागा, मुक्तसर साहिब पंजाब उम्र 23 वर्ष, मनीषा राय पुत्री मान बहादुर राय निवासी PWD पारा, चलसा त्महावरी जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल आयु 25 वर्ष और प्रतिमा मोग पुत्री मैगफु चाई मोंग, दक्षिण मोगपरग, VPO सेमा, पश्चिम बंगाल को पकड़ा है।
इसी तरह 4 युवक जिनमें राम बालक पुत्र दिनेश चंदर गांव गोना खेरा कन्नौज यूपी मनीष कुमार पुत्र बलजीत VPO डोडेवाला तहसील अवोहर जिला फाजिल्का (पंजाब) आयु 31 वर्ष राजवीर पुत्र जोगिंदर सिंह जिला गंगानगर (राजस्थान) उम्र 19 साल और विक्रम को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच SHO सदर संदीप चौधरी कर रहे हैं। मामला FIR संख्या 125/2022 अनैतिक व्यापार ( रोकथाम) अधिनियम 1956 और IPC की धारा 370 (4) के तहत दर्ज किया गया है।
होटल स्टाफ से आज होगी पूछताछ, बाहरी राज्य से जुड़े तार
देह व्यापार के तार बाहरी राज्य से जुड़े हुए हैं। शिमला के पॉश इलाके कार्ट रोड में इस तरह के अवैध तरीके से चल रहे देह व्यापार को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि देह व्यापार का यह धंधा शिमला के कुछ स्थानीय लोगों के द्वारा चलाए जा रहा था। ऐसे में आज होटल स्टाफ से भी इस बारे में पूछताछ होगी।सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर न्यायलय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार