रिश्तों में कत्ल::पिता ने बेटे की सीने में किए वार,मौके पर मौत,आरोपी फरार,पुलिस ने शुरू की तलाश
![]()
रिश्तों में कत्ल::पिता ने बेटे की सीने में किए वार,मौके पर मौत,आरोपी फरार,पुलिस ने शुरू की तलाश
tahalka1news
कलियर । थाना क्षेत्र रांघढ़वाला में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ एक पिता ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कलियर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार रांघढ़वाला निवासी घसीटा का अपने 35 वर्षीय पुत्र सन्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान पिता ने नुकीली वस्तु से बेटे के सीने पर वार कर दिए, जिससे सन्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक तीन बच्चों का पिता था और शराब का आदी बताया जा रहा है। अक्सर इस बात को लेकर उसके पिता उसे समझाते थे, जिस कारण घर में झगड़े होते रहते थे।
सूचना मिलने पर कलियर थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार और एसएसआई बबलू चौहान, धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और जांच शुरू की। उच्चाधिकारियों को भी सूचना दी गई, जिसके बाद एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल और सीओ रुड़की नरेंद्र पन्त मौके पर पहुँचे। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया गया है।
सीओ रुड़की नरेन्द्र पंत ने बताया कि आरोपी पिता की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना
ब्रेकिंग::दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो-कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत