शहीदों की स्मृति में बाजूहेड़ी से धनौरी तक गूंजा तिरंगे का जयघोष
![]()
शहीदों की स्मृति में बाजूहेड़ी से धनौरी तक गूंजा तिरंगे का जयघोष
मुनीश सैनी के नेतृत्व में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, तिरंगा यात्रा बनी प्रेरणा का संदेश
कलियर विधानसभा में तिरंगे की शान में निकली भव्य यात्रा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
tahalka1news
कलियर । कलियर विधानसभा के भाजपा के पूर्व प्रत्याशी मुनीश सैनी के नेतृत्व में बाजूहेड़ी से धनौरी तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और भारी संख्या में आमजन उमड़ पड़े। पूरे मार्ग पर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “तिरंगा हमारा अभिमान” जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।

यात्रा बाजूहेड़ी से प्रारंभ होकर मेहवाड़, नागल इमली खेड़ा, बेडपुर चौराहा होते हुए धनौरी पहुँची, जहाँ शहीद सोनित सैनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर मुनीश सैनी ने कहा—”तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। यह यात्रा शहीदों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन करने के साथ-साथ देशवासियों में एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देने का प्रयास है।”

भाजपा के युवा नेता रवि सैनी ने भी लोगों से आह्वान किया कि ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि नई पीढ़ी को भी शहीदों की गाथा और देश की आज़ादी का महत्व समझ में आ सके।

यात्रा के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने देश की एकता, अखंडता और तिरंगे की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल श्रद्धांजलि का प्रतीक रहा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की राह दिखाने वाला प्रेरक संदेश भी छोड़ गया।

तिरंगा यात्रा में शामिल कलियर विधानसभा से भाजपा पूर्व प्रत्याशी मुनीष सैनी,भाजपा युवा नेता रवि सैनी,भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मंजू सैनी, डॉ सुरेश सैनी,बबलू सैनी,अमित,कमल,टिंकू,गौरव,पुलकित,आर्यन,अमरदीप,जैकी, सचिन सैनी,अरुण,साजिद,अंकित,रविकांत,देवराज सैनी,नरेंद्र,पंकज,सुमित,विपिन,हिमांशु आदि सामिल रहे।

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला अतिकुर रहमान गिरफ्तार, तीन साल से था फरार
वरिष्ठ पत्रकार राव शाहनवाज खां को नम आंखों से श्रद्धांजलि, बोले साथी—सच की कलम कभी झुकी नहीं
पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नशे के खिलाफ किया एक संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य अतिथि पहुंचे डॉक्टर सुधीर कुमार ने मेडिकल स्टोर संचालकों को किया जागरूक
वक्फ सीईओ मोहम्मद आरिफ ने दरगाह कार्मिकों संग की अहम बैठक,जायरीनो की सुविधा सर्वोपरि”
खानपुर थाना में सीएलजी सदस्यों की बैठक,रविदास जयंती शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील,धर्मेंद्र राठी थाना प्रभारी खानपुर