लाखों की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
![]()
लाखों की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
tahalka1news
हरिद्वार। एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा उन्मूलन अभियान के तहत थाना श्यामपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। चौकी चण्डीघाट क्षेत्रान्तर्गत अस्थाई बस अड्डा गौरीशंकर पार्किंग के पास दबिश देकर पुलिस ने एक नशा तस्कर को रंगे हाथों पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि पुत्र यशपाल निवासी पीर माजरा खत्री वाला, थाना कुतुबशेर, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 21 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी बाज़ार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से अवैध नशा तस्करी में लिप्त था और स्मैक की सप्लाई हरिद्वार क्षेत्र में कर रहा था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई::150 किलो गौमांस के साथ अफरोज और कलीम गिरफ्तार;पुलिस ने उपकरण भी किए बरामद
उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई, 15,650 लीटर प्रतिबंधित केमिकल का जखीरा बरामद, गोदाम सील
हज यात्रा-2027 के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी, 20 जुलाई अंतिम तिथि; समय रहते करे आवेदन ,हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद
एसएसपी के निर्देश पर कलियर पुलिस का एक्शन, सट्टा डायरी और नकदी के साथ उवैद गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: 24 घंटे में कलियर पुलिस ने किया बाइक चोरी का खुलासा, दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार