निरीक्षण::वरिष्ठ ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती व नवनियुक्त औषधि निरीक्षक मेघा की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर्स व अस्पतालों का किया निरीक्षण
![]()
Tahalka1news
कलियर । हरिद्वार रुड़की क्षेत्र में एफडीए अपर आयुक्त के निर्देशानुसार नवनियुक्त औषधि निरीक्षकों की जनपद में तैनाती कर दी गई है। इसके साथ ही औषधि कारोबार पर प्रशासन की निगरानी और सख्त कर दी गई है।

हरिद्वार जनपद में 6 दिवसीय प्रशिक्षण देहरादून में अपर आयुक्त एफडीए द्वारा प्रदान किया गया था। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद औषधि निरीक्षक मेघा और हरीश सिंह को नियुक्त किया गया है। फिलहाल औषधि निरीक्षक मेघा ने 1 मई से अपनी तैनाती दे दी है और वर्तमान में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक अनीता भारती के साथ प्रशिक्षण स्वरूप क्षेत्रीय दौरे पर हैं।

टीम द्वारा भगवानपुर इलाके में औषधि निरीक्षण अभियान चलाया। तेज़ गर्मी के चलते दवाइयों के गलत तरीके से भंडारण को लेकर मेडिकल स्टोर्स और संस्थानों को सख्त चेतावनी दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अत्यधिक तापमान और सीधी धूप दवाइयों की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है, ऐसे में फार्मेसी संचालकों को तापमान नियंत्रण बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में अपर आयुक्त के निर्देश पर भगवानपुर के मखनपुर स्थित नवदीप अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया। बिना पंजीकरण और डॉक्टर के बिना अस्पताल संचालन की शिकायत पर जब औषधि निरीक्षकों ने मौके पर पहुंचकर जांच की जिसमें गंभीर खामियां उजागर हुईं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में न तो वैध लाइसेंस और नाही पंजीकरण दिखाया जा सका और न ही कोई जिम्मेदार डॉक्टर मौजूद था।
विभाग ने तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जानकारी देते हुए अस्पताल संचालक को नोटिस जारी किया और अस्पताल की सभी गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि सभी कमियों को दूर करने के बाद ही अस्पताल का संचालन दोबारा किया जा सकेगा।
वहीं वरिष्ठ ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया है कि अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि उन्होंने लाइसेंस और पंजीकरण के लिए आवेदन कर रखा है, लेकिन जब तक संबंधित दस्तावेजों की पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक अस्पताल पर एफडीए की सख्त निगरानी बनी रहेगी।अस्पताल और दवाई की कंपनियों पर लगातार अभियान जारी रहेगा।

ऑपरेशन रिकवरी” बना उम्मीद की किरण: खानपुर पुलिस ने लौटाए 07 खोए मोबाइल, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
हरिओम सरस्वती पब्लिक स्कूल धनौरी के विद्यार्थियों का सीबीआरआई रुड़की में शैक्षणिक भ्रमण,विज्ञान व तकनीक से रूबरू हुए छात्र
खानपुर पुलिस का नशे पर करारा प्रहार, 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार
एल्टीमेटम::दरगाह क्षेत्र में मिलावटी और नशीली सामग्री पर सख़्ती, सीईओ मोहम्मद आरिफ का अल्टीमेटम — वर्ना एक हफ्ते बाद होगी कड़ी कार्रवाई
गौकशी मामले का खुलासा:फरार चल रहे 4 आरोपीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार