नगर पंचायत कलियर से निर्दलीय प्रत्याशी नगमा पत्नी नाजिम त्यागी ने दलबल के साथ किया नामांकन,
![]()
नगर पंचायत कलियर से निर्दलीय प्रत्याशी नगमा पत्नी नाजिम त्यागी ने दलबल के साथ किया नामांकन,पिछले कार्येकाल में नहीं हुए जनता के हित के काम,नाजिम त्यागी
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । नगर पंचायत पिरान कलियर अध्यक्ष पद से निर्दलीय प्रत्याशी नगमा पत्नी नाजिम त्यागी ने आज आखिरी दिन दलबल के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया है और उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की है।
बता दें कि नाजिम त्यागी पूर्व में कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख व वर्तमान में नगर पंचायत में सभासद के सदस्य रह चुके हैं।नाजिम त्यागी द्वारा अपने पद पर रहते हुए बहुत ईमानदारी से कार्य कर जनता के दिलों में रहकर जगह बनाई है।और वह सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर काम करते चले आ रहे हैं नाजिम त्यागी वर्तमान विधायक फुरकान अहमद के करीबी माने जाते हैं नगर पंचायत क्षेत्र में नाजिम त्यागी का अपना अलग ही एक मुकाम है और उनके कार्यों की जनता सरहाना करती है इसीलिए नाजिम त्यागी को नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर स्थानीय जनता भारी मतों से जिताने का कार्य करने जा रही है
वही नाजिम त्यागी ने कहा है कि नगर पंचायत पिरान कलियर में अध्यक्ष का चुनाव लड़ने का फैसला जनता का फैसला है उसके लिए वह आभारी हैं और वह जनता के बीच में जाकर वोट मांगेंगे।उन्होंने जनता को दिल से धन्यवाद दिया और कहा है की नगर पंचायत में त्यागी समाज के साथ ही हर वर्ग का साथ मिल रहा है।उन्होंने कहां कि दूसरी बार नगर पंचायत कलियर का चुनाव होने जा रहा है और इस चुनाव को भारी मतों से जीतकर जनता की झोली में डालेंगी।उन्होंने ने कहा कि जनता की हित के लिए वह चुनाव मैदान में आया है और जनता के सुझाव से क्षेत्र में विकास को गति प्रदान की जाएगी।उन्होंने कहा कि कस्बे की सड़क को पक्का,जर्जर विधुत सप्लाई के तारो का न्यूनीकरण और स्वास्थ्य,पेजयल में सुधार कराना ही पहली प्राथमिकता होगी।नामांकन के दौरान सैकड़ों समर्थक मौजूद रहें।

भगवानपुर के बी इंटर कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता, छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
राजपुर में सैकड़ों साल पुरानी ‘नो गजा मजार’ पर चला बुलडोजर,प्रशासन ने बताया अवैध कब्जा
कलियर दरगाह पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज कुमार भाटी का जोरदार स्वागत,भाजपा पर लगाए तीखे आरोप
438 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार,कोतवाली कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी मेडिकल कालेज की डॉ. ऋतु रखोलिया सम्मानित: देहरादून अधिवेशन में एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड