नगर पंचायत ईमली खेड़ा से भाजपा प्रत्याशी राजबाला सैनी ने दलबल के साथ किया नामांकन
![]()
नगर पंचायत ईमली खेड़ा से भाजपा प्रत्याशी राजबाला सैनी ने दलबल के साथ किया नामांकन
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । नगर पंचायत इमलीखेड़ा अध्यक्ष पद से भाजपा प्रत्याशी राजबाला सैनी ने आज आखिरी दिन दलबल के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया है और उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की है।बता दें कि राजबाला सैनी ने ग्राम माजरी गुम्मावाला में 2005 से 2015 तक दो योजनाओं में ग्राम प्रधान पद पर बहुत ईमानदारी से कार्य कर जनता के दिलों में रहकर जगह बनाई है।
वही नागल खुर्द सहकारी समिति के चैयरमेन रहें पाल समाज के वरिष्ठ नागरिक अनिल पाल जो राजबाला सैनी के टिकट से नाराज चल रहें थे आज उन्होंने ने भी राजबाला सैनी को पाल समाज के साथ समर्थन दिया है और कहां कि जो भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड चुनाव समिति का फैसला है उसके वह आभारी हैं और भाजपा नेता राजबाला सैनी के लिए वह जनता के बीच में जाकर वोट मांगेंगे। राजबाला सैनी ने चैयरमेन अनिलपाल को दिल से धन्यवाद दिया और कहा कि पाल समाज उनके लिए सर्वोपरि है और उन्हे इमलीखेड़ा नगर पंचायत में पाल समाज के अलावा हर वर्ग का साथ मिल रहा है।उन्होंने कहां कि प्रथम बार नगर पंचायत इमलीखेड़ा का चुनाव होने जा रहा है और इस चुनाव को वह जीता कर भारतीय जनता पार्टी की झोली में इस सीट को डालेंगी।उन्होंने ने कहा कि जनता की हित के लिए वह चुनाव मैदान में उतारी है और जनता के सुझाव से क्षेत्र में विकास को गति प्रदान की जाएगी।उन्होंने कहा कि कस्बे की सड़क को पक्का,जर्जर विधुत सप्लाई के तारो का न्यूनीकरण और स्वास्थ्य,पेजयल में सुधार कराना ही पहली प्राथमिकता होगी।नामांकन के दौरान विधानसभा भाजपा प्रत्याशी मुनीश सैनी,सचिन सैनी के अलावा सैकड़ों समर्थक मौजूद रहें।

इश्क में पागल पीतल कारोबारी की बेटी ने प्रेमी संग रची 1.20 करोड़ की लूट की साजिश — पिता के घर से ही उड़ाई दौलत, अरीबा सहित पाँच गिरफ्तार
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा निर्देश पर एसएसआई धर्मेंद्र राठी के नेतृत्व में कार्रवाई, दुष्कर्म का आरोपी राशिद गिरफ्तार,शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का है आरोप
नशा मुक्ति केन्द्र में युवक की हत्या का खुलासा, 15 वर्षीय नाबालिग संरक्षण में
“ऑपरेशन प्रहार” में पुलिस का बड़ा धमाका, 78 लाख की स्मैक संग लादपुर कला निवासी इनामी तस्कर “हसीन तोता” गिरफ्तार
लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने विशेषाधिकार हनन पर सौंपा पत्र,विधानसभा अध्यक्ष से की कार्रवाई की मांग,खबर विस्तार से पढ़े