कारवाई::10 ग्राम अवैध स्मेक सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार
![]()
कारवाई::10 ग्राम अवैध स्मेक सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । कलियर थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 ग्राम अवैध स्मेक बरामद की है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।
कलियर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया है कि उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि नशीली दवाइयां इंजेक्शन) तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार महोदय द्वारा थाना पिरान कलियर को निर्देशित किया गया जिसके अनुपालन में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाने हेतु पिरान कलियर पुलिस थाना क्षेत्र में लगतार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी मे 10 दिसंबर धनौरी रोड पर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था की सामने से दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये पुलिस द्वारा संदिग्ध लगने पर उनको रुकने का इशारा किया लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगे पुलिस ने दौड़कर उक्त आरोपीयों को पड़कर उसकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से आरोपी परवेज उर्फ हाफिजी बाबा पुत्र नसीम निवासी कलियर के पास से 4 ग्राम एवं प्रवेज पुत्र यामिन के कब्जे से 6 ग्राम अवैध स्मेक बरामद की है पुलिस ने गिरफ्तार आरोपीयों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम उप निरीक्षक मनोज रावत,हेड कांस्टेबल अलियास अली हेड कांस्टेबल जमशेद अली आदि शामिल रहे।

कार्रवाई:नशा तस्कर इनाम अली 07.88 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार
खानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 12 घंटे में गुमशुदा युवती बरामद,सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द
अवैध मेडिकल स्टोर्स पर बड़ी कार्रवाई: सिडकुल पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने अनियमिताएं मिलने पर एक दर्जन प्रतिष्ठान किए सीज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10,000 रुपये का इनामी स्मैक तस्कर जावेद गिरफ्तार
कलियर थाना क्षेत्र के तेलीवाला क्षेत्र में मेडिकल स्टोर्स पर ड्रग विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, फार्मासिस्ट न मिलने पर सख्त चेतावनी